विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालंधर में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक टीमों में मुकाबला; 27 अक्टूबर से राज्य में सजेगा एशियन हॉकी महाकुंभ

Published: Mon, 30 Mar 2026 04:41 PM (IST)

पंजाब में 27 अक्टूबर से एशियन हॉकी चैंपियनशिप शुरू होगी। जालंधर में एक नवंबर को भारत पाकिस्तान मुकाबला खेला जाएगा। ...और पढ़ें

हॉकी पंजाब के अध्यक्ष नितिन कोहली  जानकारी देते हुए।

हॉकी पंजाब के अध्यक्ष नितिन कोहली  जानकारी देते हुए।

HighLights

  1. एशियन हॉकी चैंपियनशिप 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक।

  2. भारत-पाक मुकाबला 1 नवंबर को जालंधर में।

  3. स्टेडियम निरीक्षण, तैयारियां तेज, खेल को बढ़ावा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब में इस वर्ष हॉकी का बड़ा अंतरराष्ट्रीय आयोजन होने जा रहा है। एशियन हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को हॉकी इंडिया के प्रतिनिधि ने जालंधर स्थित ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान हॉकी पंजाब के अध्यक्ष नितिन कोहली भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के मुकाबले 27 अक्टूबर से शुरू होंगे, जिनमें एशिया की कई मजबूत टीमें भाग लेंगी। खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता में पाकिस्तान की टीम भी हिस्सा ले रही है, जिससे मुकाबले और रोमांचक होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- पुलिस से झड़प मामला! शिअद नेता मजीठिया ने पेशी से मांगी छूट, भोग समारोह में शामिल होने का हवाला

भारत-पाकिस्तान मुकाबले की सबसे अधिक चर्चा

सबसे अधिक चर्चा भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर है। यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला 1 नवंबर को जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह दिन पंजाब दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, इसलिए इस मुकाबले को विशेष महत्व मिल रहा है। खेल प्रेमियों में इस मैच को लेकर पहले से ही उत्साह देखा जा रहा है।

नितिन कोहली ने बताया कि हॉकी इंडिया के प्रतिनिधि द्वारा किए गए निरीक्षण के आधार पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे एशियाई महासंघ के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुमोदन के बाद स्टेडियम में आवश्यक निर्माण और सुधार कार्य शुरू कर दिए जाएंगे, ताकि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

यह भी पढ़ें- हंसला नदी में गंदगी पर NGT का सख्त रुख; सरकार से मांगा जवाब, 17 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

मुकाबलों से पहले तैयारियां शुरू

उन्होंने यह भी कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है। सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और मैदान की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पंजाब में हॉकी को लेकर पहले से ही गहरा जुड़ाव रहा है और इस प्रतियोगिता के आयोजन से राज्य में खेल संस्कृति को और बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय खिलाड़ियों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले देखने और सीखने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें- नगर निगम बठिंडा के पीआईओ पर सख्ती, बार-बार गैरहाजिरी पर शो-काज नोटिस