विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालंधर में उद्योगपति की बेटी से दिनदहाड़े झपटमारी; गाड़ी में बैठते समय बैग छीनकर फरार, घटना कैमरों में कैद

Published: Mon, 30 Mar 2026 05:04 PM (IST)

जालंधर में उद्योगपति की बेटी से दिनदहाड़े झपटमारी हुई। गाड़ी में बैठते समय बैग छीनकर आरोपी फरार हो गए। घटना ...और पढ़ें

HighLights

  1. उद्योगपति विनोद गुप्ता की बेटी चेनाली गुप्ता से झपटमारी।

  2. दिनदहाड़े गाड़ी में बैठते समय बैग छीना, चोट भी आई।

  3. घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब के जालंधर शहर के सूर्या एंक्लेव इलाके में दिनदहाड़े झपटमारी की वारदात ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां उद्योगपति विनोद गुप्ता की बेटी चेनाली गुप्ता को निशाना बनाते हुए अज्ञात झपटमारों ने उसका बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार चेनाली गुप्ता, जो लुधियाना में ब्याही हुई है, इन दिनों अपने मायके जालंधर आई हुई थी। घटना के दिन वह किसी काम से घर से बाहर निकल रही थी और अपनी गाड़ी में बैठने ही वाली थी। इसी दौरान अचानक झपटमार वहां पहुंचे और झटके से उसका बैग छीनकर फरार हो गए। पूरी घटना कुछ ही सेकंड में हुई, जिससे पीड़िता को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

यह भी पढ़ें- जालंधर में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक टीमों में मुकाबला; 27 अक्टूबर से राज्य में सजेगा एशियन हॉकी महाकुंभ

स्नैचर नकदी व कीमती गहने ले गए

बताया जा रहा है कि छीने गए बैग में हजारों रुपये की नकदी, कीमती गहने और अन्य जरूरी सामान मौजूद था। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना रामा मंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

घटना पास में लगे कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि झपटमारों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- हंसला नदी में गंदगी पर NGT का सख्त रुख; सरकार से मांगा जवाब, 17 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

पीड़िता हुई घटना में घायल

इस घटना में चेनाली गुप्ता को चोट भी आई है। जब उन्होंने अपना बैग बचाने की कोशिश की, तो झपटमार ने जोर से खींचा, जिससे उनकी बांह में मोच आ गई और सूजन आ गई। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। लगातार बढ़ रही झपटमारी की घटनाओं ने लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है।

यह भी पढ़ें- गुरदासपुर पुलिस का नशे पर प्रहार, हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज