विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरदासपुर पुलिस का नशे पर प्रहार, हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

Published: Mon, 30 Mar 2026 02:15 PM (IST)

गुरदासपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। दीनानगर ...और पढ़ें

गुरदासपुर पुलिस ने हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया (प्रतीकात्मक फोटो)

गुरदासपुर पुलिस ने हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया (प्रतीकात्मक फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। जिला पुलिस ने हेरोइन के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थाना दीनानगर के एएसआइ जसविंदर सिंह ने नाकाबंदी के दौरान पुली अवांखा से आरोपित विनय शर्मा निवासी पुरानी आबादी अवांखा को संदेह के आधार पर मोटरसाइकिल सहित काबू किया। उसकी तलाशी के दौरान पैंट की जेब से बरामद लिफाफा चेक करने पर 10.30 ग्राम हेरोइन मिली।

वहीं थाना तिब्बड़ के एसआइ गुरनाम सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ नाकाबंदी के दौरान रेस्ट हाउस पुल तिब्बड़ी से आरोपित अनुराग निवासी सैदोवाल कलां को संदेह के आधार पर काबू किया। उससे बरामद लिफाफा चेक करने पर छह ग्राम हेरोइन मिली। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।