विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर प्यार... शादी की डेट भी फिक्स, जैसे ही बरात लेकर पहुंचा दूल्हा हो गया खेल

Published: Sat, 07 Dec 2024 03:17 PM (IST)

Punjab News सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती प्यार में बदली और फिर शादी के सपने सजाने एक युवक को महंगे ...और पढ़ें

दीपक व उसके परिजन साथ में अन्य पुलिसकर्मी (जागरण फोटो)
दीपक व उसके परिजन साथ में अन्य पुलिसकर्मी (जागरण फोटो)

HighLights

  1. इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती मिला धोखा
  2. शादी के लिए दुबई से आया था लड़का
  3. बारात लेकर पहुंचा तो दुल्हन ने बंद किया फोन

राज कुमार राजू, मोगा। सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर हुई दोस्ती प्यार में बदली। इसके बाद शादी के सपने सजाना जालंधर के एक युवक को महंगे पड़ गए। दूल्हा बरात लेकर मोगा पहुंचा। लेकिन शादी स्थल पर न तो दुल्हन मिली और न ही वो मैरिज होम। बराती दुल्हन का घंटों इंतजार करते रहे। लेकिन न तो दुल्हन पहुंची और न ही उसके परिजन।

बरात लेकर मोगा पहुंचने के बाद दुल्हन का फोन भी स्विच ऑफ पाया गया। इसके बाद दूल्हे व बरातियों ने धोखे की आशंका को देखत हुए इस बात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पीसीआर कर्मी मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि मोगा में वे जिस रोज गार्डन पैलेस को ढूंढ रहे हैं, ऐसा कोई पैलेस है ही नहीं।

क्या है पूरा मामला

जिला जालंधर का 28 वर्षीय दीपक कुमार दुबई में मजदूरी का काम करता है। तीन साल पहले जिला मोगा की एक लड़की से सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर उसकी दोस्ती हुई थी।

इसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई और दोनों ने एक दूसरे से नंबर शेयर किया। फोन नंबर के माध्यम ये दोस्ती आगे बढ़ने लगी। फोन पर हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। प्यार से बात शादी तक पहुंच गई।

पीड़ित दूल्हे दीपक कुमार ने बताया कि उसे उसकी सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) दोस्त ने अपना नाम मनप्रीत उर्फ प्रीत बताया था। महिला ने बताया कि पेशे से वह वकील है। दीपक कुमार व उसके पिता प्रेमचंद ने बताया कि इस दरमियां उनकी लड़की के घरवालों से फोन पर बातें भी होती रही।

दूल्हे के साथ थे 150 बराती

उन्होंने शादी के लिए 2 दिसंबर, सोमवार का दिन तय किया था। जिसके लिए दूल्हा दीपक भी दुबई से भारत आ गया। लेकिन लड़की की ओर से बताया गया कि उसके पिता को सड़क हादसे में चोट लग गई है, जिसके कारण शादी की दिनांक आगे बढ़ा दी जाए। कुछ समय बाद शादी का दिन निश्चित हुआ और वे शुक्रवार को बरात लेकर मोगा पहुंचे।

लड़की वालों ने शादी समारोह मोगा के एक पैलेस में रखा। इसके बाद बरात को गीता भवन मंदिर के पास लैंडमार्क बताकर वहीं इंतजार करने के लिए कहा गया। करीब 150 बराती जालंधर जिले से सुबह जल्दी चलकर दोपहर डेढ बजे लड़की वालों के बताए निश्चित स्थान गीता भवन मंदिर के बाहर पहुंच गए।

दुल्हन का चार घंटे तक किया इंतजार

वहां जाकर बराती लड़की वालों का इंतजार करते रहे। लेकिन 4 घंटे तक इंतजार करने के बाद भी लड़की वालं की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

इसी बीच लड़की वालों ने बरातियों के फोन उठाने भी बंद कर लिए दिए बरातियों को ये भी पता चला कि मोगा में तो कोई रोज गार्डन नाम का पैलेस ही नहीं है, तो लड़के वाले खुद को ठगा हुआ महसूस करने लगे। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 नंबर पर फोन किया।

कार्रवाई में जुटी पुलिस

सूचना मिलने के बाद पीसीआर व संबंधित थाना सिटी साउथ की पुलिस गीता भवन मंदिर के बाहर पहुंचकर बरातियों की पूरी बात सुनी तथा कार्रवाई करने का विश्वास दिलाया।

थाना सिटी साउथ के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरजिंदर पाल सिंह सेखों ने बताया कि सूचना मिली है दुल्हा पक्ष के बयान के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरछे की सेवा व बर्तन साफ और कीर्तन श्रवण, धार्मिक सजा निभाने फतेहगढ़ साहिब पहुंचे सुखबीर बादल, ऐसी रही सुरक्षा व्यवस्था