विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आतिशी वीडियो विवाद पर मोगा में अकाली दल का प्रदर्शन, राज्यपाल व स्पीकर को कार्रवाई का ज्ञापन सौंपा

Published: Sat, 10 Jan 2026 06:00 PM (IST)

मोगा में शिरोमणि अकाली दल ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन श्री गुरु ...और पढ़ें

मोगा में एकत्रित अकाल दल के कार्यकर्ता।

मोगा में एकत्रित अकाल दल के कार्यकर्ता।

HighLights

  1. आतिशी के आपत्तिजनक वीडियो पर अकाली दल का प्रदर्शन।

  2. गुरु तेग बहादुर जी पर बयान से सिख भावनाएं आहत।

  3. आतिशी की गिरफ्तारी, सदस्यता रद्द करने की मांग।

जागरण संवाददाता, मोगा। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के वीडियो में काट छांट की बात सामने आने के बाद भी उनके खिलाफ प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। शिरोमणि अकाली दल जिला मोगा की ओर से शनिवार को जिला प्रधान निहाल सिंह भुल्लर के नेतृत्व में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी मार्लेना के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान वायरल अपमानजनक वीडियो में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर पंजाब के राज्यपाल और दिल्ली विधानसभा के स्पीकर के नाम एक ज्ञापन डिप्टी कमिश्नर मोगा को सौंपा गया। इस अवसर पर जिला अकाली नेतृत्व एवं सैकड़ों अकाली कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तथा आतिशी मार्लेना के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

जिला प्रधान निहाल सिंह भुल्लर, कोर कमेटी सदस्य जत्थेदार तीर्थ सिंह माहला, हलका मोगा इंचार्ज संजीत सिंह सनी गिल, शहरी प्रधान खणमुख भारती, वरिष्ठ अकाली नेता राजिंदर सिंह डल्ला, बूटा सिंह दौलतपुरा, सर्कल प्रधान जसविंदर सिंह कुकी (फतेहगढ़ कोरोटाणा), सर्कल प्रधान रवि दीप सिंह संघा सहित अन्य नेताओं ने कहा कि दिल्ली विधानसभा जैसे गरिमामय मंच पर जिम्मेदार पद पर आसीन रहते हुए आतिशी मार्लेना द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी के संदर्भ में अत्यंत आपत्तिजनक शब्दावली का प्रयोग किया गया है, जिससे सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।

यह भी पढ़ें- युवक ने अपने ही बहन को कर दिया विधवा, घर जाकर गोलियां मारी, मौके पर ही मौत, कारण घरेलू क्लेश

बयान की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

उन्होंने कहा कि किसी भी पूर्व मुख्यमंत्री स्तर की नेता से ऐसी भाषा की कल्पना नहीं की जा सकती। उक्त बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है, जिससे करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। अकाली नेताओं ने मांग की कि आतिशी मार्लेना के खिलाफ आपराधिक धाराओं के तहत तुरंत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए, उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द की जाए तथा भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर सख्त रोक लगाई जाए।

यह भी पढ़ें- 18 को सीएम आवास का घेरने की तैयारी, स्पेशन कैडर अध्यापक फ्रंट ने लिया फैसला

समाज में तनाव का हवाला

नेताओं ने यह भी कहा कि पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर सिख गुरुओं, सिख संस्थाओं और सिख शख्सियतों के खिलाफ लगातार अपमानजनक वीडियो क्लिप्स प्रसारित की जा रही हैं, जो समाज में तनाव और अशांति फैला रही हैं। कई वीडियो में सिख संस्थाओं को भी निशाना बनाया गया है, जो अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है। शिरोमणि अकाली दल ने मांग की कि ऐसी सभी वीडियो क्लिप्स को तुरंत सोशल मीडिया से हटाया जाए तथा साइबर क्राइम के तहत दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर साजिश में शामिल सभी लोगों को बेनकाब कर सख्त कार्रवाई की जाए।

इस मौके पर निशान सिंह मूसेवाला, गुरमेल सिंह सिद्धू, अमरजीत सिंह, बलदेव सिंह बुघीपुरा, राजवंत सिंह माहला, जगतर सिंह तलवंडी भंगेरीयां, बलविंदर सिंह संघा, विक्की धालीवाल, नत्था सिंह धालीवाल (तलवंडी), राजा बुघीपुरा सहित सैकड़ों अकाली नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- AI से श्री हरिमंदिर साहिब की गलत तस्वीर बनाने के मामले को शिरोमणि कमेटी ने लिया संज्ञान



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।