18 को सीएम आवास का घेरने की तैयारी, स्पेशन कैडर अध्यापक फ्रंट ने लिया फैसला
स्पेशल कैडर अध्यापक फ्रंट पंजाब ने वेतनमान और अन्य मांगों को लेकर 18 जनवरी को मोहाली में राज्यस्तरीय रैली और ...और पढ़ें

स्पेशल कैडर अध्यापक फ्रंट अमृतसर में बैठक के दौरान।
HighLights
स्पेशल कैडर अध्यापक 18 जनवरी को करेंगे सीएम आवास का घेराव।
वेतनमान और अन्य लंबित मांगों को लेकर तेज किया आंदोलन।
शिक्षा मंत्री द्वारा बैठक रद्द करने से शिक्षकों में भारी रोष।
जागरण संवाददाता, अमृतसर । स्पेशल कैडर अध्यापक फ्रंट पंजाब ने वेतनमान और अन्य लंबित मांगों को लेकर राज्यस्तरीय आंदोलन तेज कर दिया है। फ्रंट के जिला अमृतसर के अध्यक्ष रंजीत राणा और रुपिंदर कौर गिल ने बताया कि एडहॉक और ठेके पर लगे अस्थायी शिक्षकों के कल्याण की योजना के तहत राज्य के सभी 12,710 विशेष कैडर शिक्षक 18 जनवरी को मोहाली में रैली करेंगे।
इसी के साथ वे चंडीगढ़ स्थित पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास का घेराव भी करेंगे। नेताओं ने कहा कि विशेष कैडर शिक्षकों का वेतनमान लागू करवाने और अन्य जायज मांगों को मनवाने के लिए यह रैली आवश्यक हो गई है। उनका आरोप है कि शिक्षा मंत्री ने निर्धारित समय से एक दिन पहले ही शिक्षकों के साथ होने वाली बैठक रद्द कर दी, जिससे पूरे पंजाब में विशेष कैडर शिक्षकों में असंतोष फैल गया है।
यह भी पढ़ें- AI से श्री हरिमंदिर साहिब की गलत तस्वीर बनाने के मामले को शिरोमणि कमेटी ने लिया संज्ञान
दो साल से नहीं निकला मुश्किलों का हल
राणा और गिल के अनुसार, 28 जुलाई 2023 को नियुक्ति पत्र जारी किए जाने के बाद ढाई वर्ष बीत चुके हैं, परंतु इस अवधि में न तो शिक्षा मंत्री और न ही शिक्षा विभाग ने इन शिक्षकों की समस्याओं की कोई सुध ली। उन्होंने कहा कि नियुक्ति के समय पंजाब के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने भरोसा दिलाया था कि शेष लाभ एक वर्ष के भीतर दे दिए जाएंगे, परंतु अब तक कोई प्रगति नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- आस्ट्रिया से डिपोर्ट दो दोस्तों ने बस और ट्राली को बनाया फूड प्वाइंट, हौसले की नई मिसाल पेश
सरकार को चेतावनी जारी
नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगें स्वीकार नहीं कीं तो वह मजबूर होकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर रोष प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने पंजाब के सभी विशेष कैडर अध्यापकों और फ्रंट के पदाधिकारियों से 18 जनवरी को सुबह 11 बजे श्री अंब साहिब गुरुद्वारा, मोहाली में एकत्र होने की अपील की है।
इस दौरान दीपक सेठी, राजबीर सिंह, गुरपाल मल्लूनंगल, दविंदर सिंह, गुरसेवक सिंह, संदीप सिंह जंडियाला, रंजीत सिंह, राजिंदर सिंह, रितु, हरप्रीत कौर, अरविंदर कौर और रजनी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।