विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AI से श्री हरिमंदिर साहिब की गलत तस्वीर बनाने के मामले को शिरोमणि कमेटी ने लिया संज्ञान

Published: Sat, 10 Jan 2026 05:20 PM (GMT+05:30)

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने श्री हरिमंदिर साहिब की AI द्वारा गलत तस्वीर बनाने के मामले में सख्त रुख ...और पढ़ें

गोल्डन टेंपल अमृतसर। (फाइल फोटो)

गोल्डन टेंपल अमृतसर। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. SGPC ने AI से बनी गलत तस्वीर पर शिकायत की।

  2. श्री हरिमंदिर साहिब की छवि बिगाड़ने पर सख्त रुख।

  3. साइबर क्राइम सेल से कार्रवाई की मांग, चिंता व्यक्त।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का दुरुपयोग करते हुए श्री हरिमंदिर साहिब की गलत और भ्रामक तस्वीर बनाकर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किए जाने के मामले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सख्त रुख अपनाया है। शिरोमणि कमेटी ने इस संबंध में दोषी के खिलाफ कार्रवाई के लिए साइबर क्राइम सेल में औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई है।

शिरोमणि कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के निर्देशों के अनुसार, कमेटी के सचिव सरदार प्रताप सिंह ने साइबर क्राइम सेल को दी गई शिकायत में दोषी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसजीपीसी सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि श्री हरिमंदिर साहिब सिख कौम का केंद्रीय और सर्वोच्च धार्मिक स्थल है, जहां से पूरी मानवता को भाईचारे और सार्वभौमिकता का संदेश मिलता है।

यह भी पढ़ें- आस्ट्रिया से डिपोर्ट दो दोस्तों ने बस और ट्राली को बनाया फूड प्वाइंट, हौसले की नई मिसाल पेश

उन्होंने कहा कि इस पावन स्थल की गलत तरीके से प्रस्तुत की गई तस्वीरें सिख भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाती है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

कार्रवाई ना होने पर चिंता व्यक्त

उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं और शिरोमणि कमेटी द्वारा साइबर क्राइम सेल को शिकायत देने के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जो गंभीर चिंता का विषय है। सचिव ने सवाल उठाया कि जहां सरकारों की आलोचना करने वालों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिए जाते हैं, वहीं धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ ढिलाई क्यों बरती जाती है।

यह भी पढ़ें- आप ने सुखबीर बादल के घर किया धरना, आतिशी का वीडियो एडिट करने के आरोप, राजनीतिक टकराव तेज

प्रताप सिंह ने इस मामले को बेहद गंभीर और संवेदनशील बताते हुए कहा कि दोषी के खिलाफ मिसाल कायम करने वाली कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके। उन्होंने संगतों से भी अपील की कि ऐसी आपत्तिजनक पोस्टों को न तो साझा करें और न ही उन पर कोई टिप्पणी करें, बल्कि संबंधित सोशल मीडिया खातों की रिपोर्ट कर उन्हें बंद करवाने में सहयोग करें।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकियों की घुसपैठ के बाद जिला पुलिस सतर्क, पंजाब बॉर्डर पर बीएसएफ के साथ चलाया जॉइंट सर्च अभियान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।