युवक ने अपने ही बहन को कर दिया विधवा, घर जाकर गोलियां मारी, मौके पर ही मौत, कारण घरेलू क्लेश
बंगा में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी बहन के पति को गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ...और पढ़ें

पति को गोलियां मारने के बारे में जानकार देते हुए मृतक की पत्नी व आरोपी की बहन।
HighLights
पंजाब पुलिसकर्मी ने घरेलू विवाद में जीजा को गोली मारी।
बंगा में गोली लगने से गुरप्रीत सिंह की मौके पर मौत।
एक महिला भी घायल, पुलिस आरोपी की तलाश में।
जागरण संवाददाता, बंगा। शुक्रवार देर रात एमसी कालोनी बंगा में एक दर्दनाक घटना सामने आई। घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी ही सगी बहन के पति (जीजा) गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (40) को गोलियों मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने पहले घर में तोड़फोड़ की और फिर अपनी सर्विस पिस्टल से 4 से 5 गोलियां चला दीं।
गोलियां लगने से गुरप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी मनजीत कौर ने रोते हुए बताया कि आरोपी मनदीप कुमार उसका सगा भाई है जो पंजाब पुलिस में है। उसने यह भी बताया कि उनके पिता भी पुलिस विभाग से निरीक्षक पद से सेवानिवृत हुए हैं और भाई पुलिस में सेवारत है। घटना के समय पास के घर में रहने वाली एक महिला जब मौके पर पहुंची, तो उसे भी गोली लग गई।
यह भी पढ़ें- 18 को सीएम आवास का घेरने की तैयारी, स्पेशन कैडर अध्यापक फ्रंट ने लिया फैसला
महिला की टांग के आरपार हुई गोलियां
गोली महिला की टांग में घुटने के नीचे से आर-पार निकल गई। घायल महिला को पहले सिविल अस्पताल बंगा ले जाया गया, बाद में नवांशहर सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। डाक्टरों के अनुसार महिला की हालत अभी स्थिर बनी हुई है।
पुलिस ने मृतक की पत्नी मनजीत कौर के बयान दर्ज कर लिए हैं और आरोपी मनदीप कुमार की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी और छोटी बच्ची को लेकर फरार हैै।
यह भी पढ़ें- AI से श्री हरिमंदिर साहिब की गलत तस्वीर बनाने के मामले को शिरोमणि कमेटी ने लिया संज्ञान
पुलिस ने जांच की शुरू
बंगा थाना प्रभारी सतनाम सिंह का कहना है कि मृतक के शव को पुलिस ने अपनी निगरानी में मोर्चरी में रखवा दिया है। जिसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही परिजनों को सौंपा जाएगा एवं आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगा कि मारने वाले आरोपित मनदीप सिंह ने अपने जीजा को मारने का इतना खतरनाक निर्णय क्यों लिया? थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।