'चुनौतियों से लड़कर बनी पहचान, काम की राजनीति से बदली तस्वीर', स्थापना दिवस पर अरविंद केजरीवाल का संदेश
स्थापना दिवस पर अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के संघर्ष, उपलब्धियों और भविष्य के संकल्प साझा किए। उन्होंने कहा कि सवालों के बीच आगे बढ़कर पार्टी ने देशभर में जनता का भरोसा जीता है।

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल।
HighLights
केजरीवाल ने AAP के संघर्षों, उपलब्धियों और संकल्पों को साझा किया।
पार्टी ने दिल्ली-पंजाब में सरकार बनाकर काम की राजनीति की।
AAP ने पारंपरिक राजनीति को बदलकर नई मिसाल कायम की।
संवाद सहयोगी, मोगा। आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संगठन के अब तक के सफर, संघर्षों, उपलब्धियों और भविष्य के संकल्पों को जनता के सामने साझा किया है। उन्होंने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर अपने विचार रखे।
जिसमें उन्होंने कहा कि आज पार्टी अपने स्थापना दिवस को एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में देख रही है और बेहद कम समय में संगठन ने लंबा व चुनौतीपूर्ण रास्ता तय किया है। केजरीवाल ने अपनी पोस्ट में लिखा-
आज हमारी पार्टी का स्थापना दिवस है। बहुत कम समय में एक लंबा सफ़र तय किया है हमने। जब पार्टी बनी थी तो हम पर बहुत से सवाल खड़े हुए थे... क्या हम कुछ कर पाएंगे? ये पार्टी कितने दिन टिकेगी? भला इन लोगों को राजनीति की क्या समझ? लेकिन हम टिके भी रहे और पूरे देश का दिल भी जीता। हमने दिल्ली में सरकार बनाई, पंजाब में सरकार बनाई, जम्मू-कश्मीर से लेकर गोवा-गुजरात तक हमें भारत के लोगों का विश्वास और प्यार मिला। हमने काम की राजनीति की, शिक्षा और स्वास्थ्य पर बात की। हमें राजनीति बदल नहीं पाई, बल्कि हमने राजनीति को बदल दिया। अभी बहुत कुछ करना है। देश के लिए बहुत काम करना है। हम न डरेंगे न पीछे हटेंगे। आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और हमारे समर्थकों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
यह भी पढ़ें- मोगा में AAP की खुशहाली पंजाब रैली से पहले हादसा, कॉफ मशीन फटी, मजदूर की मौत
सरकार बनाकर कामकाज के मॉडल को आगे रखा
उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाकर अपने कामकाज के मॉडल को आगे बढ़ाया, वहीं जम्मू-कश्मीर से लेकर गोवा और गुजरात तक अलग-अलग राज्यों में अपनी मौजूदगी और पहचान को मजबूत किया। पार्टी ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सीधे जनहित से जुड़े मुद्दों को राजनीति के केंद्र में लाकर काम की राजनीति को प्राथमिकता दी, जिससे आम लोगों का जुड़ाव संगठन से गहरा हुआ।
यह भी पढ़ें- लाइव शो में देवी-देवताओं पर टिप्पणी कर फंसे हरियाणवी गायक काशीनाथ, पंजाब में तीन लोगों पर FIR दर्ज
राजनीति बदलने की मिसाल दी
स्थापना दिवस के संदेश में कहा गया कि आज पार्टी इस मुकाम पर पहुंच चुकी है, जहां उसने राजनीति के पारंपरिक तौर-तरीकों को बदलने की दिशा में नई मिसाल कायम की है। हालांकि, नेतृत्व का मानना है कि देश और समाज के हित में अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।
पार्टी ने यह संकल्प दोहराया है कि वह न डरकर और न ही किसी दबाव के आगे पीछे हटकर, जनता की सेवा और देश के विकास के लिए निरंतर काम करती रहेगी तथा आने वाले समय में भी जनहित के मुद्दों पर अपनी प्रतिबद्धता कायम रखेगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।