परविंदर झोटा मामले में संघर्ष कमेटी का नया एलान, 5 नवंबर को संगरूर में मुख्यमंत्री आवास का करेंगे घेराव
परविंदर झोटा मामले और नशे के विरोध में सौ से अधिक संगठनों ने पांच नवंबर को संगरूर में मुख्यमंत्री की कोठी का घेराव करने का बड़ा ऐलान किया है।

सभा को संबोधित करते हुए परविंदर झोटा के पिता भीम सिंह।
HighLights
5 नवंबर को संगरूर में मुख्यमंत्री आवास का घेराव।
परविंदर झोटा को इंसाफ, नशे पर रोक मुख्य मांगें।
एक्शन कमेटी की बैठक में लिया गया यह फैसला।
जागरण संवाददाता, मानसा। परविंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने,नशे के बढ़ते ट्रेंड पर रोक लगाने, कथित सरकारी दबाव का विरोध करने, गिरफ्तार नेताओं को रिहा करने और फ्रंट की सभी मांगों को पूरा करने के लिए 5 नवंबर को संगरूर में मुख्यमंत्री की कोठी का घेराव करने का ऐलान किया गया है। यह फैसला एक्शन कमेटी की मीटिंग में लिया गया।
चार घंटे चली मीटिंग में 100 से अधिक किसान, मजदूर, कर्मचारी, टीचर, स्टूडेंट और अन्य संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। मीटिंग के दौरान नेताओं ने पंजाब में नशे के बढ़ते खतरे पर गहरी चिंता जताई और सरकार की कारगुजारी पर सवाल उठाए।
यह भी पढ़ें- Punjab Mandi Rates: मंडियों में हलचल जारी, सराफा बाजार में सोना-चांदी धड़ाम; खरीदारों के खिले चेहरे
नशे से बर्बाद हो रहे घर
उन्होंने आरोप लगाया कि नशे की वजह से घर बर्बाद हो रहे हैं, लेकिन सरकार इंसाफ मांग रहे लोगों की बात सुनने के बजाय उनके खिलाफ एक्शन ले रही है। उन्होंने कहा कि झोटा के परिवार को इंसाफ दिलाने के साथ-साथ पंजाब के युवाओं को नशे से बचाने के लिए मिलकर लड़ाई लड़ने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें- सरहिंद नगर कौंसिल की बैठक में 37 विकास कार्यों समेत 9 प्रस्ताव पास, त्योहारी सीजन की समस्याओं की हुई अनदेखी
पूरे राज्य के संगठनों को दिया न्यौता
संगठनों के प्रतिनिधियों ने नेताओं पर कथित पुलिस टार्चर और गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की और गिरफ्तार नेताओं को रिहा करने और फ्रंट की सभी मांगों को मानने की मांग की। मीटिंग में 5 नवंबर को मुख्यमंत्री की कोठी के घेराव की तैयारियों पर चर्चा हुई और इसमें अलग-अलग वर्गों की बड़ी भागीदारी के लिए पूरे पंजाब में लामबंदी करने का आह्वान किया गया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।