विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या, लाइव स्ट्रीमिंग में रिकॉर्ड हुई वारदात

Published: Tue, 13 Oct 2026 11:31 AM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2026 12:23 PM (IST)

मानसा में नशे के खिलाफ लाइव वीडियो बना रहे परविंदर झोटा की मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा गोली मारकर हत्या कर ...और पढ़ें

HighLights

  1. परविंदर झोटा को मेडिकल स्टोर मालिक ने गोली मारी।

  2. नशा विरोधी अभियान के दौरान लाइव वीडियो में घटना कैद।

  3. गोली लगने के बाद इलाज के दौरान परविंदर की मौत।

जागरण संवाददाता, मानसा। पंजाब के मानसा जिले में मेडिकल स्टोरों से नशा बिक्री के खिलाफ अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ये गोली एक मेडिकल स्टोर मालिक ने ही चलाई। जिस समय परविंदर झोटा को गोली मारी गई, वह सोशल मीडिया पर लाइव थे और पूरी घटना उनके लाइव वीडियो में कैद हो गई।

यह दर्दनाक घटना सुबह करीब 9:00 बजे की है। परविंदर झोटा शहर के रेलवे फाटक के नजदीक एक मेडिकल स्टोर संचालक अश्विनी के पास पहुंचे थे और नशा बेचने का आरोप लगाते हुए उससे बहस कर रहे थे। बहस इतनी बढ़ गई कि मेडिकल स्टोर मालिक ने अपनी पिस्तौल निकाल ली। पिस्तौल देखकर परविंदर झोटा और अधिक उग्र हो गए और उन्होंने संचालक को गोली मारने की चुनौती दे दी। इसके बाद गुस्साए मेडिकल स्टोर मालिक ने परविंदर पर गोलियां चला दीं।

यह भी पढ़ें- सोनभद्र में शोरूम संचालक के अपहरण की कोशिश हुई नाकाम, अपह्रत को कार से फेंककर हुए फरार

Protest

अस्पताल में परविंदर झोटा के समर्थक प्रदर्शन करते हुए।

परविंदर के दो समर्थक भी घायल

गोली लगने के बाद परविंदर जान बचाने के लिए सड़क की तरफ भागे और साथ की दुकान में जा गिरे। वहां मौजूद आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें एक गाड़ी में लादा और अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान अस्पताल में परविंदर की मौत हो गई।

इस घटना में परविंदर सिंह को तीन गोलियां लगी हैं। दो गोली पेट और एक टांग पर लगी, जिससे उसकी मौत हुई। इस घटना में एक अन्य दुकान के संचालक हैप्पी, कुलविंदर सिंह, बलदेव सिंह और गोविंद सिंह छर्रे लगे हैं और उनका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें- गोल्डन टेंपल में ट्रैवल व्लॉगर से बदसलूकी, सेवादारों ने धक्का दिया और हाथ मरोड़ा, Video में रोते हुए बयां किया दर्द

अस्पताल में सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएसपी हरजिंदर सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। उधर, घटना से गुस्साए परविंदर के माता-पिता और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग सिविल अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा जल्द इंसाफ की मांग की। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

shoe garland chemist shop

2023 में केमिस्ट शॉप मालिक को जूतों का हार पहना कर घुमाया गया।

2023 में भी हो चुका विवाद

परविंदर झोटा का इसी केमिस्ट शॉप मालिक से पहले भी विवाद हो चुका है। परविंदर झोटा ने इसी केमिस्ट शॉप मालिक को 2023 में मुंह काला कर जूतों की माला पहना कर सड़कों पर घुमाया था। उस समय पुलिस को केमिस्ट शॉप मालिक की दुकान से 39 नशे के पत्ते बरामद हुए थे और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस घटना के बाद भी कई बार अश्विनी कुमार के साथ परविंदर झोटा की बहस हो चुकी है।

एसएसपी अस्पताल में पहुंचे

घटना के बाद एसएसपी वैभव चौधरी मानसा के सिविल अस्पताल पहुंचे। वहां परविंदर झोटा के समर्थकों की काफी समय बहस हुई। परविंदर झोटा के समर्थकों ने शहर बंद करने की घोषणा कर दी है। वहीं, एसएसपी मानसा ने साफ किया है कि अभी केमिस्ट शॉप मालिक अश्विनी कुमार फरार है, लेकिन उसे जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- फजिल्का में मोमोज के पैसों को लेकर हुए झगड़े में जगमीत की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात