फजिल्का में मोमोज के पैसों को लेकर हुए झगड़े में जगमीत की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात
फजिल्का के चक्क पक्खी गांव में मोमोज के पैसों को लेकर हुए विवाद में 26 वर्षीय जगमीत सिंह की धारदार ...और पढ़ें
-1791856031283_m.webp)
फजिल्का में हुआ मोमोज की रेहड़ी पर विवाद।
HighLights
मोमोज के पैसों को लेकर हुआ विवाद
जगमीत सिंह की धारदार हथियार से हत्या
घटना सीसीटीवी में हुई कैद, दो गिरफ्तार
संवाद सूत्र, जलालाबाद। जिले के सीमावर्ती गांव चक्क पक्खी में रविवार देर रात्रि पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के दौरान कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक व्यक्ति ने दूसरे युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने मामले में दो आरोपितों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और उनको गिरफ्तार भी कर किया है।
मोमोज की रेहड़ी पर हुआ विवाद
मृतक की पहचान गांव चक्क पक्खी निवासी 26 वर्षीय जगमीत सिंह के रूप में हुई है। जलालाबाद के डीएसपी लवदीप सिंह गिल ने बताया कि जगमीत सिंह अपने दोस्त बेअंत सिंह के साथ गांव में मोमोज की रेहड़ी पर गया था।
वहां रेहड़ी संचालकों के साथ पैसे और बाद में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान जगमीत सिंह पर धारदार हथियार से हमला किया गया।
इलाज के दौरान हुई जगजीत सिंह की मौत
विवाद की सूचना मिलने पर जगमीत सिंह के पिता भी मौके पर पहुंचे थे। पेट और छाती पर गंभीर चोटें लगने के कारण इसको घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीसीटीव कैमरे में कैद हुई सारी घटना
घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज को जांच में शामिल कर मामले की पड़ताल कर रही है। डीएसपी जलालाबाद के अनुसार पुलिस ने मामले में दो आरोपितों गुरचरण सिंह व बिटु सिंह वासी चिमने वाला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
जबकि पुलिस ने इस मामले में दोनों की गिरफ्तारी भी कर ली है। पुलिस द्वारा इस मामले में किस हथियार का इस्तेमाल किया गया, उसको लेकर जांच की जा रही है और हथियार बरामद करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इकलौता बेटा था जगमीत, पीछे पत्नी और दो बेटियां छोड़ गया
बताया जा रहा है कि 26 वर्षीय जगमीत सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह पुराने मोटरसाइकिल खरीदने-बेचने का कारोबार करता था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटी बेटियां छोड़ गया है।
