परविंदर झोटा हत्याकांड: आरोपी अश्विनी की पत्नी नीलम और दो साथी भी हुए नामजद, मोबाइल कॉल से खुलेगा राज
परविंदर झोटा हत्याकांड में मानसा पुलिस ने मुख्य आरोपी की पत्नी और उसके दो साथियों को नामजद कर लिया है। ...और पढ़ें

परविंदर सिंह झोटा और घटना के समय अश्विनी कुमार हाथ में पिस्तौल पकड़े हुए।
HighLights
मुख्य आरोपी अश्विनी की पत्नी नीलम रानी नामजद
दो अन्य सहयोगी लाडी बरनाला, विपिन गर्ग भी शामिल
पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल्स, साजिश की कर रही जांच
जागरण संवाददादता, मानसा। मानसा से चर्चा में आए परविंदर झोटा हत्याकांड में पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी और मेडिकल स्टोर मालिक अश्विनी कुमार के बाद अब उसकी पत्नी नीलम रानी का नाम भी नामजद कर दिया गया है। नीलम के अलावा अश्विनी के दो अन्य एसोसिएट लाडी बरनाला और विपिन गर्ग का नाम भी FIR में जोड़ दिया गया है। पुलिस अब इन सभी की भूमिका की भी गहराई से छानबीन कर रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जब आरोपी अश्विनी कुमार ने केमस्टि शॉप के अंदर परविंदर झोटा पर गोली चलाई थी, उस दौरान वह अपने मोबाइल फोन पर किसी व्यक्ति से लगातार बातचीत कर रहा था। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के वक्त आरोपी की बात किससे हो रही थी।
इस दौरान अश्विनी की फोन के दूसरी तरफ से व्यक्ति से क्या बात हुई कि उसने गोली चला दी। इस कत्ल की साजिश के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल थे, इसकी जांच भी की जा रही है।
यह भी पढ़ें- थमे बसों के पहिए, सड़कों पर सन्नाटा... परविंदर झोटा की हत्या के बाद पंजाब बंद का जबरदस्त असर; हिरासत में कई नेता
पत्नी पर मदद करने का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार पत्नी नीलम को हिरासत में ले लिया गया है। आरोप है कि नीलम ने अपने पति व आरोपी अश्विनी को भगाने में मदद की। इतना ही नहीं, जिस केमिस्ट शॉप में ये वारदात हुई, वे भी नीलम के नाम पर ही था।
हर एंगल खंगाल रही पुलिस
मामले की पुष्टि करते हुए डीआईजी हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस इस हत्याकांड की हर एंगल से गंभीरता से जांच कर रही है। मुख्य आरोपी अश्विनी कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें- मोहाली में एयरपोर्ट रोड किया जाम, परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद का दिखा असर
डीआईजी बोले- स्थिति नियंत्रण में है
डीआईजी ने इलाके की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल कानून और व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार के साथ लगातार बातचीत का दौर जारी है और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया गया है।
गौरतलब है कि बीते दिन ही जहां एक तरफ प्रशासन ने आरोपी अश्विनी के घर व दुकान बुलडोजर चलाया, वहीं गुस्साए लोगों ने भी अश्विनी की दुकान को पहले तहस-नहस किया और फिर उसमें आग लगा दी गई।
यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा हत्याकांड: प्रदर्शन के बीच लोगों के गुस्से के आगे झुके DIG, बयान को लेकर मांगी माफी; देखें VIDEO
