परविंदर झोटा हत्याकांड: प्रदर्शन के बीच लोगों के गुस्से के आगे झुके DIG, बयान को लेकर मांगी माफी; देखें VIDEO
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर मानसा में विरोध प्रदर्शन जारी है, जिसके चलते आज पंजाब बंद का आह्वान किया ...और पढ़ें
HighLights
परविंदर झोटा हत्याकांड को लेकर पंजाब में बंद का आह्वान
डीआईजी हरजीत सिंह को विरोध प्रदर्शन में माफी मांगनी पड़ी
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद दुकान जलाई, मकान पर बुलडोजर चला
जागरण संवाददाता, मानसा। परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। हत्या के विरोध में आज पंजाब बंद का आह्वान भी किया गया है। बुधवार को आरोपी की गिरफ्तारी राजस्थान के सालासर से हुई।
वहीं, विरोध में गुस्साई भीड़ ने आरोपी की दुकान को जला दिया। उसके मकान पर बुलडोजर से कार्रवाई हुई। इसी क्रम में धरना-प्रदर्शन अभी भी जारी है।
इस बीच बुधवार देर रात डीआईजी हरजीत सिंह धरना स्थल पर पहुंचे, जहां उनके बयान को लेकर लोगों ने कड़ा एतराज जताया। लोगों की नाराजगी के बीच डीआईजी को माफी मांगनी पड़ी। इसके बाद कुछ बयानों को लेकर भी लोगों और डीआईजी के बीच कई सवालों को लेकर बातचीत हुई।
डीआईजी हरजीत सिंह को लोगों के सवालों और नाराजगी का सामना करना पड़ा। लोगों ने डीआईजी से कहा कि उनके कई लोग अभी भी थाने में बंद हैं। इस बीच उनके कई बयानों पर भी आपत्ति जताई गई। जिसके बाद डीआईजी ने माफी मांगी। लोगों ने डीआईजी से कार्रवाई को लेकर भी सवाल खड़े किए। उस बीच मौके पर बड़ी संख्या में लोग और मीडियाकर्मी मौजूद थे।
आज पंजाब बंद का आह्वान
पंजाब में आज बंद का आह्वान किया गया है। विभिन्न शहरों में बाजार बंद रखने, धरने देने और रोष प्रदर्शन करने की घोषणाएं की गई हैं। बंद सुबह छह बजे से शुरू होगा, जबकि आपातकालीन सेवाओं को इससे छूट देने की अपील की गई है।
पिता ने क्या कहा?
परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस को लेकर 15 अक्टूबर को पूरे पंजाब में बंद का आह्वान किया गया है। इस बीच, मृतक परमिंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने इंसाफ पसंद लोगों से अपील की है कि वे लगातार भारी बारिश के बावजूद इस बंद को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।
