विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद; मोहाली में तनाव, सड़कें बंद और दुकानों के भी शटर गिरे

Published: Thu, 15 Oct 2026 11:15 AM (GMT+05:30)

परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद का असर मोहाली में दिखा। प्रदर्शनकारियों ने एयरपोर्ट रोड जाम ...और पढ़ें

मोहाली के सोहाना में एयरपोर्ट रोड पर बैठे प्रदर्शनकारी। फोटो : लखवंत सिंह

मोहाली के सोहाना में एयरपोर्ट रोड पर बैठे प्रदर्शनकारी। फोटो : लखवंत सिंह

HighLights

  1. एयरपोर्ट रोड से आने-जाने वालों को हुई परेशानी।

  2. बाकी मुख्य सड़कों पर भी बैठे प्रदर्शनकारी।

  3. दोषियों पर सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की गई।

जागरण संवाददाता, मोहाली। परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद का मोहाली जिले में भी असर दिखा। मोहाली में एयरपोर्ट रोड जाम किया यगा। वहीं, खरड़ क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन किया। तनाव भरे माहौल के बीच पुलिसकर्मियों ने दुकानें बंद कराई।

जाम के कारण पंजाब से खरड़, कुराली और मोहाली के रास्ते चंडीगढ़ तथा मोहाली आने-जाने वाला यातायात बाधित हो गया। मुख्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

450

गांव सहोड़ा के पास सुबह करीब 8:40 बजे आसपास के गांवों के लोगों ने धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान खरड़-कुराली मुख्य हाईवे के दोनों तरफ का रास्ता बंद कर दिया गया। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की आवाजाही बाधित हुई।

मुल्लांपुर गरीबदास बैरियर पर सुबह करीब 8:30 बजे से दर्शन किया गया। प्रदर्शन के कारण बैरियर के आसपास यातायात प्रभावित रहा। ब्लाॅक माजरी में सुबह करीब 9:30 बजे से धरना देकर कुराली-पीजीआई-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर यातायात जाम किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व अकाली दल (बादल) के खरड़ हलका प्रभारी रविंदर सिंह खेड़ा ने किया। इस मार्ग पर जाम लगने से चंडीगढ़ और मोहाली की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि परविंदर सिंह झोटा नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे। उनकी हत्या के विरोध में पंजाब बंद का आह्वान किया गया है, ताकि मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और उन्हें इंसाफ मिल सके।

66

जीरकपुर में भी रोड पर लगाया जाम

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और पीड़ित को न्याय दिलाया जाए। वहीं, जीरकपुर के गांव सोनाली के पास ढकोली-मुबारिकपुर रोड पर स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 10:35 बजे जाम लगाया।