विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

परविंदर झोटा के पिता की दोटूक, SSP मानसा के तबादला होने तक नहीं खाऊंगा अन्न; PGI में पोस्टमार्टम शुरू

Published: Fri, 06 Nov 2026 12:16 PM (IST)

नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा का शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया। नाभा जेल से साथियों की रिहाई ...और पढ़ें

HighLights

  1. पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया पार्थिव शरीर

  2. एसएसपी के तबादले पर अड़े पिता

  3. पिता भीम सिंह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर

जागरण संवाददाता, मानसा। मानसा के नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की मृत्यु के 25 दिन बाद उसके शव का पोस्टमार्टम आज चंडीगढ़ में पीजीआई में किया जा रहा है। नाभा जेल में बंद लक्खा सिधाना और मोहनजीत शेरों की रिहाई के बाद देर रात करीब 12 बजे परविंदर सिंह झोटा का शरीर सीबीआई की निगरानी में चंडीगढ़ रवाना किया गया।

नाभा जेल से बाहर आने के बाद मानसा धरना स्थल पर पहुंचे लक्खा सिधाना और मोहनजीत सिंह शेरों ने परिजनों के साथ बैठक की, जिसके बाद उनका नागरिक सम्मान भी किया गया। पार्थिव शरीर को चंडीगढ़ भेजने से पहले सीबीआई की टीम की निगरानी और परविंदर झोटा के पिता भीम सिंह की उपस्थिति में धरना स्थल पर आत्मा की शांति के लिए अरदास की गई।

यह भी पढ़ें- मलबे से सबूत जुटाने पहुंची CBI, परविंदर झोटा के पिता का फूटा गुस्सा, बोले- पुलिस ध्यान देती तो जिंदा होता बेटा

चंडीगढ़ में पोस्टमार्टम शुरू

इसके बाद शव को पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया, जहां भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के लिए पांच डॉक्टरों का बोर्ड गठित किया गया है। इतना ही नहीं, एक एसडीएम भी तैनात हैं, जिनकी निगरानी में पूरी प्रक्रिया की जा रही है। फिलहाल परिजनों की तरफ से संस्कार को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा मामले में संघर्ष कमेटी का नया एलान, 5 नवंबर को संगरूर में मुख्यमंत्री आवास का करेंगे घेराव

पिता एसएसपी के ट्रांसफर पर अड़े

दूसरी ओर, बेटे का पार्थिव शरीर पीजीआई रवाना होने के तुरंत बाद पिता भीम सिंह ने मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी के तबादले की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अन्न का एक दाना भी ग्रहण नहीं करेंगे।

भीम सिंह का आरोप है कि उनके बेटे की मौत के लिए मानसा के एसएसपी सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने समय रहते नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की होती, तो उनके बेटे की जान नहीं जाती। पिता ने पंजाब सरकार से मांग की है कि कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां और विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां के साथ हुई वार्ता की सहमति के आधार पर परविंदर झोटा के अंतिम संस्कार से पहले एसएसपी का तबादला तुरंत किया जाए।

यह भी पढ़ें- मानसा में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, शव सड़क पर रख सिरसा-मानसा हाईवे किया जाम; परविंदर झोटा के पिता पहुंचे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।