विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

परविंदर झोटा के परिवार ने रखी नई मांग, एसएसपी का तबादला करने को कहा, पिता बोले- बैठकों में हो रहा है अपमान

Published: Sat, 24 Oct 2026 11:55 AM (IST)

परविंदर झोटा हत्याकांड के 12 दिन बाद भी पोस्टमार्टम पर सहमति नहीं बनी है। पिता भीम सिंह ने मानसा एसएसपी ...और पढ़ें

HighLights

  1. परविंदर झोटा परिवार ने एसएसपी के तबादले की मांग की।

  2. पिता भीम सिंह ने प्रशासन पर अपमानित करने का आरोप लगाया।

  3. राकेश टिकैत आज मानसा धरने में शामिल होंगे।

जागरण संवाददाता, मानसा। परविंदर सिंह झोटा मामले में परिवार और संघर्ष कमेटी ने अपनी एक नई मांग को अपनी लिस्ट में जोड़ दिया है। डीएसपी और ड्रग इंस्पेक्टर पर कार्रवाई के बाद अब मानसा के एसएसपी के वैभव चौधरी के तबादले की मांग को रख दिया है। परविंदर झोटा के पिता भीम सिंह ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी मांग को प्रशासन के सामने रखा है। 

इस वीडियो में भीम सेन ने प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो जारी करते भीम सिंह ने कहा कि प्रशासन के साथ होने वाली मीटिंग में उनके परिवार को जलील किया जा रहा है। इसके साथ ही निवेदन भी किया है कि प्रशासन और एक्शन कमेटी के बीच होने वाली किसी मीटिंग में एसएसपी को शामिल न किया जाए। अगर किसी बैठक में एसएसपी शामिल होते हैं तो उनका परिवार उसे मीटिंग में नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें- ED का बड़ा खुलासा: GMADA में 7 साल तक पुराने रेट पर बांटे प्लॉट, सरकारी खजाने को 400 करोड़ रुपये की चपत

डेढ़ महीने पहले बने थे SSP मानसा

भीम सिंह ने आरोप लगाया कि डीजीपी की सिफारिश पर ही वैभव चौधरी को मनसा का करीब डेढ़ महीने पहले एसएसपी लगाया गया। जब उनके बेटे की हत्या हुइ तो आधे घंटे बाद भी पुलिस प्रशासन का कोई भी अधिकारी गठन स्थल पर नहीं पहुंचा था। इसके साथ ही परिवार ने मांग रखी है कि उनकी मांगों का जब तक नोटिफिकेशन नहीं मिल जाता, वे पोस्टमार्टम के लिए नहीं मानेंगे।

यह भी पढ़ें- गैरहाजिर DSP-इंस्पेक्टर को चंडीगढ़ कोर्ट की दो टूक, अब पेश नहीं हुए तो बिना सुने होगा फैसला

आज टिकैत पहुंचेंगे मानसा 

इस पूरे घटनाक्रम के बीच आज किसान नेता राकेश टिकैत दोपहर 12 के करीब तिकोनी चौक पर चल रहे धरने में अपने साथियों के साथ पहुंचकर परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करेंगे।

परविंदर झोटा की 13 अक्टूबर को हत्या होने के 12 दिन बाद भी पोस्टमार्टम को लेकर कोई सहमति नहीं हो पाई है। परिवार और एक्शन कमेटी का कहना है कि सरकार की ओर से मांगी गई उनकी मांगों में सीबीआई जांच और डीएसपी सस्पेंशन लेटर ही उनको मिला है।

यह भी पढ़ें- पंजाब: मुफ्त आटा योजना के 500 करोड़ के टेंडर पर राजा वड़िंग ने उठाए सवाल, सरकारी पैसे की बर्बादी का आरोप