विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब: मुफ्त आटा योजना के 500 करोड़ के टेंडर पर राजा वड़िंग ने उठाए सवाल, सरकारी पैसे की बर्बादी का आरोप

Published: Sat, 24 Oct 2026 10:13 AM (IST)

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजा वड़िंग ने मुफ्त आटा योजना के 500 करोड़ के टेंडर पर सवाल उठाए हैं। ...और पढ़ें

कांग्रेस सांसद राजा वड़िंग (फाइल फोटो)

कांग्रेस सांसद राजा वड़िंग (फाइल फोटो)

HighLights

  1. वड़िंग ने मुफ्त आटा योजना के 500 करोड़ के टेंडर पर सवाल उठाए

  2. उन्होंने जनता के पैसे के सही इस्तेमाल और बर्बादी रोकने पर जोर दिया

  3. आप सरकार पर अपने लोगों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। लुधियाना से सांसद और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब सरकार की मुफ्त आटा योजना के लिए 500 करोड़ का टेंडर जारी करने पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि जब लोग मौजूदा गेहूं वितरण योजना से संतुष्ट हैं, तो नई योजना पर इतना पैसा खर्च करने की जरूरत क्या है। वड़िंग ने कहा कि वह गरीबों को मुफ्त सुविधाएं देने के खिलाफ नहीं हैं। जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए सरकारी योजनाएं जारी रहनी चाहिए, लेकिन जनता के पैसे का सही इस्तेमाल भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए योजनाएं बंद नहीं होनी चाहिए, लेकिन सरकारी खजाने की बर्बादी भी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर अपने लोगों को फायदा पहुंचाने और जरूरतमंदों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। वड़िंग ने कहा कि गैर-जरूरी खर्च रोककर बचाए गए पैसे से गरीब बच्चों को मुफ्त उच्च शिक्षा और अस्पतालों की सुविधाएं बेहतर की जा सकती हैं। सरकार को योजनाओं की घोषणा के बजाय जनता के पैसे का सही इस्तेमाल सुनिश्चित करना चाहिए।