विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LIVE: परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद, पटियाला-सरहिंद रोड जाम; फरीदकोट में संदिग्ध गोलियों के साथ एक काबू

Published: Thu, 15 Oct 2026 12:03 PM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2026 01:16 PM (IST)

एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या के विरोध में 15 अक्टूबर को पंजाब बंद रहा। इस दौरान हाईवे जाम ...और पढ़ें

फरीदकोट में संदिग्ध गोलियों के साथ काबू युवक को पुलिस के हवाले करने के लिए जाते हुए हुए प्रदर्शनकारी।

फरीदकोट में संदिग्ध गोलियों के साथ काबू युवक को पुलिस के हवाले करने के लिए जाते हुए हुए प्रदर्शनकारी।

HighLights

  1. परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद का असर।

  2. मानसा की एसएचओ निलंबित, फरीदकोट में युवक काबू।

  3. आरोपी अश्विनी की पत्नी हिरासत में, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, मानसा। एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या के विरोध में आज 15 अक्टूबर को पंजाब बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। सुबह 6 बजे से शाम पांच बजे तक के इस बंद के दौरान अमृतसर, लुधियाना, पठानकोट, गुरदासपुर, बठिंडा, मानसा और जालंधर सहित कई जिलों में निजी स्कूल और कॉलेज पूरी तरह बंद रहे। पंजाब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मानसा की एसएचओ को सस्पेंड कर दिया है।

इसी बीच फरीदकोट में प्रदर्शनकारियों ने एक युवक को काबू किया। जिसके बाद से संदिग्ध गोलियां बरामद हुई हैं। युवक को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने सिटी पुलिस स्टेशन-2 की इंचार्ज बेअंत कौर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, परविंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे द्वारा कई बार शिकायतें दर्ज कराने और ड्रग तस्करों के बारे में जानकारी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

झोटा हत्याकांड के संबंध में, डीआईजी हरजीत सिंह ने भी कहा कि लापरवाही के दोषी पाए जाने वाले किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा हत्याकांड: आरोपी अश्विनी की पत्नी नीलम और दो साथी भी हुए नामजद, मोबाइल कॉल से खुलेगा राज

jalandhar pragpur

जालंधर के शाहकोट में किसान और सिख संगठन की ओर से थाने के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है।

पॉइंट्स में समझें बंद का असर

  • फरीदकोट में संदिग्ध गोलियों के साथ युवक किया गया काबू।
  • मानसा में एसएचओ को सस्पेंड किया गया।
  • आरोपी अश्विनी कुमार की पत्नी को भी हिरासत में लिया गया।
  • पटियाला-सरहिंद रोड को किसानों ने जाम कर दिया है।
  • जालंधर के परागपुर के पास जहां प्रदर्शनकारियों में नेशनल हाईवे जाम किया था, अब पुलिस ने उसे खुलवा दिया है।
  • लुधियाना में लाडोवाल टोल प्लाजा फ्री कराया गया।
  • लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर कोहाड़ा चौक पर जाम लगाया।
  • अमृतसर में पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह खुद सड़क पर निकले।
  • अमृतसर में बंद के दौरान पुलिस की तरफ से साफ किया गया है कि किसी को भी जब्री दुकानें बंद करवाने का अधिकारी नहीं।
  • फरीदकोट में किसान नेता हिरासत में लिए गए। 
  • चंडीगढ़, पटियाला और जालंधर जिला बार एसोसिएशन ने नो वर्क डे घोषित किया।

 

यह भी पढ़ें- परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद; मोहाली में तनाव, सड़कें बंद और दुकानों के भी शटर गिरे

jalandhar protest

जालंधर में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

सरकारी स्कूल खुले, प्राइवे बंद

सरकारी स्कूलों में छुट्टी घोषित नहीं की गई थी, लेकिन स्टूडेंट्स स्कूल नहीं पहुंचे हैं। वहीं, प्राइवेट स्कूलों ने एतिहात के तौर पर आज छुट्‌टी घोषित की है, ताकि बच्चों को परेशानी न हो। इसके अलावा आज अस्पताल, मेडिकल स्टोर, दमकल विभाग और एम्बुलेंस को इस बंद से पूरी तरह छूट दी गई है।

बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे पर दिखा असर

प्रदर्शन के दौरान किसान संगठनों ने बठिंडा-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप कर दिया। इसके अलावा कई जिलों में बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहा और बठिंडा व फरीदकोट में कुछ किसान नेताओं को हिरासत में भी लिया गया।

अमृतसर में पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी को भी जबरन दुकानें बंद कराने की इजाजत नहीं दी जाएगी। लुधियाना और फरीदकोट समेत कई जगहों पर टोल प्लाजा फ्री कराए गए और वकीलों ने भी काम का बहिष्कार किया।

ludhiana gill road

लुधियाना में गिल रोड पर लगाया गया जाम।

आरोपी की पत्नी को हिरासत में लिया

 पुलिस ने आरोपी केमिस्ट अश्विनी की पत्नी नीलम रानी को हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि वारदात के बाद उसने अपने पति को भागने में मदद की थी। इतना ही नहीं, जिस शॉप में ये घटना हुई , वे भी अश्विनी की पत्नी नीलम के नाम पर थी। नीलम के अलावा उसके दो एसोसिएट्स को भी नामजद कर लिया गया है।

फिलहाल अभी तक मृतक परविंदर झोटे का संस्कार नहीं किया गया। परिवार ने शव लेने से मना करते हुए पूरे मामले की केंद्रीय जांच एजेंसी से जांच कराने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- थमे बसों के पहिए, सड़कों पर सन्नाटा... परविंदर झोटा की हत्या के बाद पंजाब बंद का जबरदस्त असर; हिरासत में कई नेता