विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धू मूसेवाला के नए गीत 'फैंटम' पर परिवार और म्यूजिक कंपनी में विवाद, बिना अनुमति रिलीज करने का लगा आरोप

Published: Fri, 13 Nov 2026 02:35 PM (GMT+05:30)

दिवंगत गायक के अनरिलीज्ड गाने फैंटम को बिना इजाजत जारी करने पर परिवार ने कड़ा एतराज जताया है। परिवार ने ...और पढ़ें

रिलीज गीत फैंटम का पोस्टर और सिद्धू मूसेवाला की फाइल फोटो।

रिलीज गीत फैंटम का पोस्टर और सिद्धू मूसेवाला की फाइल फोटो।

HighLights

  1. सिद्धू मूसेवाला के गाने 'फैंटम' पर परिवार ने आपत्ति जताई।

  2. परिवार ने बिना अनुमति रिलीज का आरोप लगाया, कानूनी कार्रवाई की बात कही।

  3. सागा म्यूजिक ने पुराने समझौते और भुगतान का दावा किया।

जागरण संवाददाता, मानसा। दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला अनरिलीज गाने फैंटम को म्यूजिक कंपनी की ओर से रिलीज करने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। सिद्धू पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर ने म्यूजिक कंपनी द्वारा गाना रिलीज करने के फैसले पर आपत्ति जताई है। परिवार ने इंटरनेट मीडिया पर स्टेटमेंट जारी कर विरोध जाहिर किया है।

मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अपने इंरनेट मीडिया पेज पर ऑफीशियल स्टेटमेंट जारी की है। उसमें लिखा है-

सिद्धू मूसेवाला का गाना "फैंटम" सागा म्यूजिक द्वारा हमारी अनुमति या प्राधिकरण के बिना रिलीज किया जा रहा है। रिलीज रोकने और किसी समाधान पर चर्चा करने के हमारे अनुरोध के बावजूद, सागा म्यूजिक ने हमारे किसी भी वैध दस्तावेज के बिना आगे बढ़ना जारी रखा है। हम सिद्धू मूसेवाला की विरासत और अधिकारों की रक्षा के लिए उचित कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।

पिता ने आगे लिखा कि हम अन्य सभी कलाकारों/लेबल्स से भी अनुरोध करते हैं जो सिद्धू मूसेवाला के गानों से जुड़े किसी भी कागजात या अधिकारों का दावा करते हैं, वे कोई भी सार्वजनिक घोषणा या रिलीज करने से पहले हमसे परामर्श करें।

 

यह भी पढ़ें- सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई के लिए Z+ सुरक्षा की मांग, परिवार ने अमित शाह से मांगा मिलने का समय

सिद्धू मूसेवाला के परिवार की तरफ से जारी स्टेटमेंट-

balkaur

बिना इजाजत हो रहा गीत रिलीज

परिवार का कहना है कि कंपनी उनकी इजाजत के बिना सिद्धू का गाना रिलीज कर रही है। उन्होंने गाने की रिलीज रोकने की मांग की है और कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। म्युजिक कंपनी का दावा है कि इस गाने को लेकर सिद्धू के साथ पहले समझौता हो चुका था और कंपनी ने बदले में पैसे भी दिए थे।

सिद्धू के माता पिता ने सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी करते कहा कि सागा म्यूजिक उनकी अनुमति के बिना सिद्धू का गाना फैंटम रिलीज कर रहा है। उन्होंने कहा कि वे सिद्धू की विरासत और उनसे जुड़े अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'शाह ने मुझे भी दिया था इंसाफ का भरोसा, कुछ नहीं हुआ'; सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का फिर छलका दुख

अन्य कलाकारों व म्यूजिक कंपनियों को भी की अपील

उन्होंने दूसरे कलाकारों और म्यूजिक कंपनियों से भी अपील की कि अगर उनके पास सिद्धू के गानों से जुड़े कोई दस्तावेज या अधिकार हैं, तो वे गाना रिलीज करने या इसकी घोषणा करने से पहले परिवार से संपर्क करें।

परिवार के विरोध के बाद सागा म्यूजिक ने सिद्धू मूसेवाला के साथ कथित हुई कंटेंट असाइनमेंट एग्रीमेंट का एक पेज सोशल मीडिया पर शेयर किया। कंपनी का कहना है कि सिद्धू के साथ गाने के आडियो राइट्स को लेकर समझौता हुआ था। इसके लिए उन्हें भुगतान भी किया गया था।

कंपनी ने पूरे एग्रीमेंट को सार्वजनिक नहीं किया। उसका कहना है कि दस्तावेज में कुछ निजी जानकारी और अंदरूनी शर्तें हैं। म्यूजिक कंपनी ने सिद्धू मूसेवाला का एक पुराने लाइव सेशन का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वे अपना गाना फैंटम सागा म्यूजिक पर आने की जानकारी दे रहे है।

यह भी पढ़ें- अमित शाह के पंजाब दौरे पर भड़के बलकौर सिंह, मानसा में बोले- राजनीति में आने का दिया था ऑफर, ठुकरा दिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।