'शाह ने मुझे भी दिया था इंसाफ का भरोसा, कुछ नहीं हुआ'; सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का फिर छलका दुख
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर सवाल उठाए, कहा कि ...और पढ़ें

दाएं- बलकौर सिंह परविंदर सिंह झोटा के पिता से मुलाकात करते हुए
HighLights
बलकौर सिंह ने अमित शाह के पंजाब दौरे पर सवाल उठाए
मूसेवाला हत्याकांड में न्याय न मिलने पर गहरा दुख व्यक्त किया
जांच में देरी और नार्को टेस्ट के वादे पूरे नहीं हुए
संवाद सहयोगी, मानसा। दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके बेटे की हत्या के बाद भी शाह ने उन्हें इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया था, लेकिन आज तक उन्हें न्याय नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच के नाम पर उन्हें केवल आश्वासन दिए गए और मजाक बनाया गया।
बता दें कि कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को हत्या कर दी गई थी। अब उनके पिता भी कांग्रेस में हैं। बलकौर सिंह ने कहा कि मामले में एसआइटी और सेवानिवृत्त जज से जांच कराने की बात कही गई।
उनके संदेह जताने पर आरोपितों का नार्को टेस्ट कराने का आश्वासन भी दिया गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। मानसा में धरने के दौरान बलकौर सिंह ने पूछा अमित शाह पीड़ित परिवारों से मिलने तो पहुंच रहे हैं, लेकिन इन मुलाकातों से क्या हासिल होगा? उन्होंने सवाल किया कि झोटा हत्याकांड की जांच अश्विनी से आगे बढ़ी है या नहीं।
