विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाब सीएम को तीन घंटे रोका, 50 हजार का चालान किया', आप ने केंद्र सरकार को घेरा

Published: Wed, 21 Oct 2026 12:19 AM (IST)

आम आदमी पार्टी ने रविवार को आरोप लगाया कि पेरिस से लौटने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली ...और पढ़ें

पेरिस से लौटने पर भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोकने का आरोप

पेरिस से लौटने पर भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोकने का आरोप

HighLights

  1. पेरिस से लौटने पर भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोकने का आरोप

  2. अधिकारियों ने इसके लिए 'ऊपर से भारी दबाव' होने की बात कही

पीटीआई, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने रविवार को आरोप लगाया कि पेरिस से लौटने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे तक रोका गया और 50 हजार रुपये का चालान किया गया।

अधिकारियों ने इसके लिए 'ऊपर से भारी दबाव' होने की बात कही। क्या ऐसा किसी अन्य राज्य के मुख्यमंत्री के साथ कभी हुआ? यह सब सिर्फ इसलिए हो रहा है, क्योंकि मान पंजाबी हैं, पंजाब के मुख्यमंत्री हैं और पंजाब की बेहतरी के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।

पंजाब में आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने इस घटना को केंद्र की ओर से मान की विदेश यात्राओं की अनुमति बार-बार दिए जाने से इन्कार करने समेत अन्य बातों से जोड़ा।

पन्नू ने दावा किया, 'वह दुनिया के दूसरे सबसे बड़े खाद्य महोत्सव में पंजाब के मशहूर उत्पादों को पेश करने गए थे। हाई कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि मान को उचित प्रोटोकॉल दिया जाए, लेकिन केंद्र की नीयत इतनी खराब थी कि पेरिस में महावाणिज्यदूत भी मुख्यमंत्री से मिलने नहीं आए।'

उन्होंने दावा किया, 'अब तक मान की विदेश यात्राओं की अनुमति चार बार रोकी जा चुकी है, क्योंकि मोदी सरकार को डर है कि मुख्यमंत्री विदेश जाएंगे तो वहां से निवेश और धन लाकर पंजाब को प्रगति के रास्ते पर ले जाएंगे।'