पंजाब चुनाव 2027: मानसा की बुढलाडा सीट से अकाली दल के पूर्व नेता डॉ. निशान सिंह कांग्रेस में शामिल
मानसा जिले की बुढलाडा सीट से अकाली दल के पूर्व नेता डॉ. निशान सिंह चंडीगढ़ में परगट सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए। टिकट न मिलने पर उन्होंने यह कदम उठाया।

डॉ. निशान सिंह को पार्टी जॉइन करवाते हुए पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह।
HighLights
डॉ. निशान सिंह ने अकाली दल छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह की मौजूदगी में हुए शामिल।
बुढलाडा सीट पर 2027 चुनाव से पहले राजनीतिक समीकरण बदले।
जागरण संवाददाता, मानसा। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से ठीक पहले मानसा जिले में राजनीतिक हलचल देखने को मिली है। जिले की बुढलाडा विधानसभा सीट से संबंध रखने वाले शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख पूर्व नेता डॉ. निशान सिंह ने अकाली दल को अलविदा कहते हुए औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है।
चंडीगढ़ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष परगट सिंह की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी का सिरोपा देकर कांग्रेस में शामिल कराया।
उल्लेखनीय है कि डॉ. निशान सिंह ने कुछ समय पहले ही शिरोमणि अकाली दल के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। इस्तीफा सौपने के बाद अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने उनके साथ व्यक्तिग मुलाकात भी की थी। लेकिन अंत में उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया।
यह भी पढ़ें- 'जनता की मांग पर नहीं, जमानत बचाने के लिए एक साथ आई पार्टियां', अकाली-भाजपा गठबंधन पर अमन अरोड़ा का तंज
टिकट न मिलने की आशंका से बदला पाला
सूत्रों के अनुसार, डॉ. निशान सिंह को पूरी उम्मीद थी कि आगामी विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल की तरफ से उन्हें बुढलाडा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा जाएगा। लेकिन, परिस्थियां सही नहीं हुई तो डॉ. निशान सिंह ने इसे लेकर इस्तीफा दे दिया।
यह भी पढ़ें- मिशन 2027: दिल्ली में आज से भाजपा का दो दिवसीय महामंथन, बैठक में पीएम मोदी हो सकते हैं शामिल
बुढलाडा सीट पर बदले राजनीतिक समीकरण
डॉ. निशान सिंह के कांग्रेस में प्रवेश करते ही बुढलाडा विधानसभा क्षेत्र का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। स्थानीय राजनीति में उनके इस कदम को अकाली दल के लिए बड़ा झटका और कांग्रेस के लिए मजबूती के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, उन्हें इस सीट से कांग्रेस अपना उम्मीदवार बनाएगी या नहीं, इसे लेकर अभी तक न कोई औपचारिक घोषणा हुई है और न ही निर्णय। लेकिन, इससे मानसा की बुढलाडा सीट पर चुनाव दिलचस्प होने वाला है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।