विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जनता की मांग पर नहीं, जमानत बचाने के लिए एक साथ आई पार्टियां', अकाली-भाजपा गठबंधन पर अमन अरोड़ा का तंज

By Ramanjit Singh MankooEdited By: Anuj Sharma
Published: Fri, 27 Nov 2026 01:19 PM (IST)

अकाली-भाजपा गठबंधन पर चुटकी लेते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि यह समझौता जनता की मांग पर नहीं, बल्कि दोनों दलों द्वारा अपनी जमानत बचाने के प्रयास का परिणाम है।

कैबिनेट मिनिस्टर अमन अरोड़ा।

कैबिनेट मिनिस्टर अमन अरोड़ा।

HighLights

  1. अमन अरोड़ा ने अकाली-भाजपा गठबंधन पर तीखी टिप्पणी की।

  2. गठबंधन जनता की नहीं, कार्यकर्ताओं की मांग पर हुआ।

  3. पुराने वादों और जीत के दावों पर सवाल उठाए।

रमनजीत सिंह मणकू, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन लोगों की मांग पर नहीं, बल्कि दोनों दलों के कार्यकर्ताओं की मांग पर हुआ है।

अरोड़ा ने कहा, लोगों की मांग न अकाली दल के लिए थी और न ही भाजपा के लिए थी। पर इनके कार्यकर्ताओं की मांग थी कि जमानत बचाने के लिए इकट्ठे हो जाओ। इसलिए दोनों पार्टियां फिर से एक हो गई हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार ने गौशालाओं के लिए मंजूर किए 100 करोड़ रुपये, ग्रामीण गौशालाओं और कैटल पौंड को भी मिलेगा फंड

पुराने गठबंधन और वादों पर तंज

उन्होंने पुराने गठबंधन के दौर को याद दिलाते हुए कहा कि जब पहली बार अकाली दल और भाजपा इकट्ठे होकर लड़े थे, तब भी इन्होंने 62 से 65 सीटें जीती थीं। अब इनके ऊपर बेअदबी और तीन काले कानून जैसे टैग लगे हुए हैं। ऐसे में अब फिर जीत के दावे कैसे किए जा रहे हैं, यह समझ से परे है।

यह भी पढ़ें- तीन कृषि कानून रद कराने वाले किसान संगठन अब कई गुटों में बंटे, पंजाब चुनाव से पहले सियासी दलों के लिए बने अहम

आरक्षण ड्राफ्ट और चुनावी गारंटियों पर रुख

केंद्र सरकार केवुमेन रिजर्वेशन बिल ड्राफ्ट को लेकर पूछे गए सवाल पर अरोड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार का जो फाइनल ड्राफ्ट सामने आएगा, उसके बाद ही इस मामले पर कुछ कहा जा सकेगा। जल्दबाजी में कोई टिप्पणी करना ठीक नहीं होगा।

आगामी विधानसभा चुनाव के मैनिफेस्टो को लेकर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की पुरानी गारंटी जारी रहेगी और आने वाले दिनों में नए वादे भी जारी किए जाएंगे। पार्टी जनता के बीच अपने काम के आधार पर जाएगी।

यह भी पढ़ें- पंजाब में गठबंधन को तैयार कांग्रेस, 30-32 सीटों पर CPI-CPIM के सहारे गणित सुधारने की कोशिश; हाईकमान लेगा आखिरी फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।