विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब सरकार ने गौशालाओं के लिए मंजूर किए 100 करोड़ रुपये, ग्रामीण गौशालाओं और कैटल पौंड को भी मिलेगा फंड

By Ramanjit Singh MankooEdited By: Anuj Sharma
Published: Fri, 27 Nov 2026 12:29 PM (IST)

पंजाब सरकार ने राज्य की 500 गौशालाओं और 20 कैटल पौंड के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। इससे ग्रामीण गौशालाओं को भी पहली बार आर्थिक सहायता मिलेगी।

मीडिया के सामने जानकारी साझा करते हुए कैबिनेट मिनिस्टर अमन अरोड़ा।

मीडिया के सामने जानकारी साझा करते हुए कैबिनेट मिनिस्टर अमन अरोड़ा।

रमनजीत सिंह मणकू, चंडीगढ़। चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य में गौशालाओं के संचालन और बेसहारा पशुओं की देखभाल के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। इस राशि से प्रदेश की करीब 500 गौशालाओं और 20 कैटल पौंड को आर्थिक सहायता मिलेगी। सरकार के इस फैसले से खास तौर पर ग्रामीण इलाकों की गौशालाओं को राहत मिलेगी, जिन्हें अब तक सरकारी फंड का लाभ नहीं मिल पा रहा था।

इस योजना से करीब 2.20 लाख पशुओं के लिए चारे, दवाइयों और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था हो सकेगी। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि गौशालाओं का संचालन करने वाली संस्थाओं को पशुओं के रखरखाव में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उनकी मांगों और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह राशि मंजूर की है। उन्होंने कहा कि फंड जल्द ही जिला स्तर से गौशालाओं तक पहुंचाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 'तरनतारन में लड़कियों लिए बनेगा मेडिकल कालेज', लोक मिलनी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मान ने किया वादा

272 गौशालाएं थी वंचित

अरोड़ा के मुताबिक, पहले सरकारी सहायता का लाभ मुख्य रूप से शहरी क्षेत्रों की गौशालाओं को ही मिल रहा था। प्रदेश की 228 गौशालाओं को फंड उपलब्ध करवाया जा रहा था, जबकि 272 गौशालाएं इससे वंचित थीं।

शहरी क्षेत्रों में नगर निकायों के माध्यम से आर्थिक मदद मिल जाती थी, लेकिन ग्रामीण गौशालाओं के पास पशुओं के रखरखाव के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं थे। इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने ग्रामीण गौशालाओं को भी वित्तीय सहायता के दायरे में शामिल किया है।

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होते ही AAP को बड़ा झटका, दो विधायकों ने दिया इस्तीफा

प्रत्येक पशु मिलेंगे 4538 रुपए

मंत्री ने बताया कि प्रत्येक पशु के लिए 4538 रुपये की दर से राशि दी जाएगी। इस फंड का उपयोग मुख्य रूप से चारे और दवाइयों की खरीद पर किया जाएगा। शहरी गौशालाओं को नगर निकायों के माध्यम से और ग्रामीण गौशालाओं को संबंधित डिप्टी कमिश्नर के जरिए राशि जारी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि गौशालाओं के बिजली बिल पहले ही माफ किए जा चुके हैं और उनका पिछला बकाया भी माफ कर दिया गया है। अब 100 करोड़ रुपये की नई वित्तीय सहायता मिलने से गौशालाओं के संचालन और बेसहारा पशुओं की देखभाल में आने वाली दिक्कतें कम होंगी।

यह भी पढ़ें- 2027 की राह विपक्ष के लिए असार नहीं, मुफ्त बिजली के बाद महिला सम्मान राशि का दांव, मान सरकार ने साधा घरेलू बजट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।