परविंदर झोटा हत्याकांड मामले में CBI ने मानसा के मेडिकल स्टोर पर की छापेमारी, ड्रग्स तस्करी के एंगल से जांच जारी
परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच तेज करते हुए सीबीआई ने मानसा के एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की है। हत्याकांड ...और पढ़ें

मेडिकल स्टोर के बाहर तैनात पुलिस फोर्स।
HighLights
सीबीआई ने परविंदर झोटा हत्याकांड में मानसा में छापेमारी की।
मेडिकल स्टोरों पर ड्रग्स तस्करी के एंगल से जांच जारी।
प्रेगाबलीन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर फोकस।
जागरण संवाददाता, मानसा। परविंदर झोटा हत्याकांड मामले में सीबीआई की ओर से शनिवार सुबह ही रेट की जा रही है। सीबीआई टीम की ओर से शहर के रामबाग रोड स्थित मानसा मेडिकल हाल पर सीबीआई की जांच करीब आधे घंटे से जारी है।
बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस हत्याकांड के बाद शहर के सील किए गए सभी मेडिकल स्टोर की सीबीआई की ओर से जांच की जाएगी। झोटा की हत्या के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के रेलवे फाटक और बस स्टैंड क्षेत्र में चार मेडिकल स्टोर को सील करने के अलावा दो के लाइसेंस सस्पेंड किए जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा के परिवार ने रखी नई मांग, एसएसपी का तबादला करने को कहा, पिता बोले- बैठकों में हो रहा है अपमान
आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ जारी
छापेमारी के दौरान सीबीआई की ओर से इन मेडिकल स्टोर के आसपास रहने वाले लोगों और दुकानदारों से भी पूछताछ की जा रही है। बता दे कि परविंदर सिंह झोटा की और की ओर से शहर के कुछ मेडिकल स्टोर मालिकों की और से फैक्ट्रियां लगाकर प्रेगाबलीन कैप्सूल बड़ी तादाद में शहर में धड़ाधड़ सेल की जा रही है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: मुफ्त आटा योजना के 500 करोड़ के टेंडर पर राजा वड़िंग ने उठाए सवाल, सरकारी पैसे की बर्बादी का आरोप
इसके अलावा झोटा की ओर से शहर के मनसा मेडिकोज पर सरेआम नशा बेचने के आरोप लगाए गए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस पार्टी को साथ लेकर कई बार चेकिंग की गई थी।
यह भी पढ़ें- गैरहाजिर DSP-इंस्पेक्टर को चंडीगढ़ कोर्ट की दो टूक, अब पेश नहीं हुए तो बिना सुने होगा फैसला
