विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लुधियाना के खन्ना में यूथ कांग्रेस सचिव गुरिंदर ने की आत्महत्या, चुनाव में ताया की हार से था दुखी

By Vikas_KumarEdited By:
Published: Thu, 18 Feb 2021 07:07 PM (IST)Updated: Fri, 19 Feb 2021 11:14 AM (IST)

लुधियाना के खन्ना में यूथ कांग्रेस सचिव गुरिंदर सिंह ने आत्महत्या कर ली। गुरिंदर सिंह नगर काउंसिल चुनावों में अपने ...और पढ़ें

जिला यूथ कांग्रेस सचिव गुरिंदर सिंह सोमल की फाइल फोटो।
जिला यूथ कांग्रेस सचिव गुरिंदर सिंह सोमल की फाइल फोटो।

खन्ना (लुधियाना), जेएनएन। नगर कौंसिल चुनाव में ताया की हार से दुखी युवा कांग्रेस के खन्ना जिला सचिव 32 वर्षीय गुरिंदर सिंह सोमल ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह युवा कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता था। कांग्रेस पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद वह आजाद चुनाव लड़ रहे ताया की खुलकर मदद कर रहा था। बुधवार को आए नतीजों के बाद से वह बहुत परेशान हो गया और खुद को कमरे में बंद कर लिया।

यह भी पढ़ेंः पंजाब के फरीदकोट में युवा कांग्रेस अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने किए 11 राउंड फायर

वीरवार दोपहर 12 बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा खोला। अंदर गुरिंदर का शव पंखे से लटक रहा था। वह अपने पीछे पत्नी और चार साल की बेटी छोड़ गया है। गर्भवती होने के कारण पत्नी मायके गई हुई थी। गुरिंदर घर के कमरे में अकेला ही था।

ताया के लिए पार्टी से कर ली थी बगावत :

वर्ष 2015 में हुए नगर कौंसिल चुनाव में सोमल के ताया गुरमेल सिंह काला की पत्नी कुलदीप कौर वार्ड चार से चुनाव जीतीं थी। इस बार कांग्रेस ने काला का टिकट काट दिया था। सोमल ने आजाद चुनाव लड़ रहे ताया का साथ देने के लिए पार्टी से बगावत कर ली थी। उसे उम्मीद थी कि ताया की जीत के बाद सियासी समीकरण फिर पहले की तरह ठीक हो जाएंगे। हार के कारण उसे बहुत ठेस पहुंची।

 

रात को फेसबुक पर किया लोगों का धन्यवाद :

सोमल ने बुधवार रात को फेसबुक पर पोस्ट शेयर की थी। इसमें उसने ताया को 616 वोट देने के लिए लोगों का धन्यवाद किया था। उसका ताया चुनाव में दूसरे नंबर पर रहा है। वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई है।

एसएचओ सदर हेमंत कुमार का कहना है कि चुनाव परिणाम आने के बाद सोमल मानसिक रूप से परेशान था। इसी तनाव में उसने यह कदम उठा लिया।

 

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें