विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

होशियारपुर में महिला पुलिसकर्मियों को अजब ड्रेस काेड, जूड़ा बांधकर आना होगा ड्यूटी पर; नहीं चलेगा हेयर स्‍टाइल

By Vipin KumarEdited By:
Published: Tue, 31 Aug 2021 09:21 AM (IST)Updated: Tue, 31 Aug 2021 09:34 PM (IST)

पंजाब के हाेशियारपुर जिले की एसएसपी अमनीत कौंडल के एक आदेश ने महिला पुलिस मुलाजिमाें की नींद उड़ा दी है। ...और पढ़ें

पुलिस में तैनात महिला मुलाजिमों को हेयर स्टाइल बनाने की मंजूरी नहीं होगी। (सांकेतिक तस्वीर)
पुलिस में तैनात महिला मुलाजिमों को हेयर स्टाइल बनाने की मंजूरी नहीं होगी। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, होशियारपुर। पुलिस में तैनात महिला मुलाजिमों को हेयर स्टाइल बनाने की मंजूरी नहीं होगी। एसएसपी अमनीत कौंडल ने तमाम महिला पुलिस कर्मियों को वर्दी के डेकोरम को ध्यान में रखते हुए बालों का जूड़ा बनाकर ही ड्यूटी पर आने के आदेश दिए है। SSP होशियारपुर के इस फरमान से महिला मुलाजिम सकते में हैं। वर्दी के साथ कोई हेयर स्टाइल नहीं चलेगा। महिला मुलाजिमों को जूड़ा और जूड़े के ऊपर काले रंग की जाली पहनना जरूरी होगा।

इसके साथ ही आदेश में कहा गया है कि यदि कोई महिला कर्मचारी इसका उल्लंघन करती पाई गई तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। 28 अगस्त को जारी एक पत्र नंबर 57434/78 में उन्होंने यह आदेश दिए हैं। इससे पहले महिला पुलिस मुलाजिम किसी भी तरह बाल बनाकर ड्यूटी पर मौजूद होती थी। एसएसपी होशियारपुर अमनीत कौंडल ने कड़ा नोटिस लेते हुए वर्दी के डेकोरम को ध्यान में रखने के लिए महिलाओं को आदेश जारी किया है।

एसएसपी का कहना है कि वर्दी की पहचान अलग होनी चाहिए और वर्दी पहनने वाले को अनुशासन का खास ध्यान रखना चाहिए और महिला मुलाजिमों का जूड़ा बनाना अनुशासन में आता है। बालों के अलग-अलग स्टाइल ड्यूटी के दौरान बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। यह आदेश काम के कल्चर को लेकर जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें-Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में फिर धूप खिली, शाम को तेज हवाएं चलने के आसार

 

अनुशासन होना बहुत जरूरीः एसएसपी

एसएसपी अमनीत कौंडल ने कहा कि ड्यूटी के दौरान अनुशासन जरूरी है। यह तभी बनेगा जब हम पूरे डेकोरम के हिसाब से वर्दी पहनेंगे और उसकी मर्यादा को ध्यान में रखेंगे। वर्दी के अनुसार महिला मुलाजिमों के लिए जूड़ा व जूड़े के ऊपर जाली ही लागू है और उन्होंने इसके अनुरूप ही महिलाओं को वर्दी डालने के आदेश जारी किए हैं।

 

यह भी पढ़ें-लुधियाना की घोड़ा मंडी में 'सिकंदर' और 'नवाब' पर सबकी नजर, 1.19 करोड़ मिलने पर भी मालिक बेचने काे तैयार नहीं