Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दहेज प्रताड़ना से परेशान महिला ने घर में फंदा लगाकर दी जान, लुधियाना के प्रेम नगर की घटना

    By Vipin KumarEdited By:
    Updated: Sun, 02 Jan 2022 12:38 PM (IST)

    dowry harassment In Ludhianaः ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आई विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अब थाना डिवीजन नंबर 8 पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

    Hero Image
    ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आई विवाहिता ने फंदा लगाया । (फाइल फाेटाे)

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आई विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अब थाना डिवीजन नंबर 8 पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआइ सुखदेव सिंह ने बताया कि उनकी पहचान सिविल लाइंस के प्रेम नगर निवासी श्रय गुप्ता, उसके पिता सुरेश गुप्ता, मां नीरा गुप्ता, बहन नैनसी गुप्ता, संजली गुप्ता, बहनोई अतुल गुप्ता तथा विशाल गुप्ता के रूप में हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने राम बाग के निकट अग्र नगर इंक्लेव निवासी विनोद गुप्ता की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उन्होंने बताया कि 6 साल पहले उनकी बेटी मानवी गुप्ता (31) की शादी श्रय गुप्ता के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही और दहेज लाने की मांग को लेकर आरोपितों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसी बीच मानवी एक बेटे की मां बनी। वह अब पौने दो साल का है।

    यह भी पढ़ें-ड्रग केस में चन्नी सरकार काे खुली चुनाैती, पूर्व मंत्री मजीठिया ने स्वर्ण मंदिर में माथा टेका; फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल

    शनिवार दोपहर काे हुई घटना

    शनिवार दोपहर 3.30 बजे विनोद गुप्ता ने उसके ससुराल में फोन करके सभी को नए साल की बधाई दी। उसके ठीक 10 मिनट बाद ही उन्हें फोन आ गया कि मानवी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पता चलते ही वो लोग परिवार समेत वहां पहुंचे। उस समय मानवी फंदे से झूल रही थी। उसे नीचे उतार कर अस्पताल ले जाया गया। मगर वहां उसे देखते ही डाक्टरों ने मृतक करार दे दिया। गाैरतलब है कि शहर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि अधिकतर मामलाें में करीबी ही महिलाओं काे प्रताड़ित करते हैं। इसके चलते पुलिस भी कार्रवाई करने में असमर्त हाेती है।

    यह भी पढ़ें-Ludhiana Blast: सुखबीर बादल की रैली में तैनात थी मास्टरमाइंड गगनदीप की कांस्टेबल गर्लफ्रेंड, खुफिया एजेंसियाें की बढ़ी चिंता