मालिश का ऑफर पड़ा महंगा, घर में सफाई करने आई महिला ने कर दिया ऐसा कांड; फटाफट बुलानी पड़ी पुलिस
लुधियाना के मॉडल टाउन एक्सटेंशन में एक सीए की पत्नी ने मालिश के लिए एक महिला को बुलाया जो उनके गहने लेकर फरार हो गई। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने आरोपी महिला प्रिया को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने मालिश के दौरान गहने चोरी कर बेच दिए थे पुलिस अब गहने खरीदने वाले की तलाश कर रही है।

संवाद सहयोगी, लुधियाना। मॉडल टाउन एक्सटेंशन के इलाके में मालिश के लिए घर बुलाई एक महिला सीए की पत्नी के गहने लेकर फरार हो गई। थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपिता की पहचान घोड़ा कॉलोनी, चीमा चौक निवासी प्रिया के रूप में हुई है।
हेड कॉन्स्टेबल सुखपाल राम ने बताया कि मॉडल टाउन एक्सटेंशन निवासी जगदीश राय सीए हैं। 19 जून को उसकी पत्नी के हाथों में दर्द था। उन्होंने आरोपिता को सफाई के लिए बुलाया था। इसके बाद उनकी पत्नी हाथों की मालिश करवाने के लिए उसे अपने कमरे में ले गई।
मालिश से पहले महिला ने हाथों में पहनी सोने की दो चूड़ियां और दो अंगूठियां उताकर टेबल पर रख दी। मालिश के बाद आरोपिता घर से चली गई।
इसके बाद उन्होंने टेबल पर देखा तो उनके गहने वहां नहीं थे। पुलिस ने आरोपिता के घर रेड करके उसे काबू कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि गहने चोरी करते ही उसने किसी को बेच दिए हैं। फिलहाल गहने बेचने वाला गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।