Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update Punjab: पंजाब में 5 अक्टूबर तक मौसम रहेगा साफ, अगले हफ्ते से बढ़ेगी ठंड

    By Asha Rani Edited By: Vipin Kumar
    Updated: Mon, 03 Oct 2022 07:25 AM (IST)

    Weather Forecast Punjab News राज्य में 6 अक्टूबर से माैसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो पूरे पंजाब में अब मौसम साफ रहने के आसार हैं। दिन भर में तेज धूप खिली रहेगी।

    Hero Image
    Weather Forecast Punjab: पंजाब में 5 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। (फाइल फाेटाे)

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। Weather Forecast Punjab: पंजाब में 5 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। कई जिलों में धान की कटाई शुरू हो चुकी है। ऐसे में किसान भी चाहते हैं कि मौसम अब साफ रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो पूरे पंजाब में अब मौसम साफ रहने के आसार हैं। दिन में तेज धूप खिली रहेगी। लेकिन 6 अक्टूबर से पूर्वी मालवा में माैसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान की मानें तो लुधियाना, बरनाला, मानसा, मालरेकाटला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला व मोहाली में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगले हफ्ते से गिरेगा तापमान

    लुधियाना में अब सुबह सुबह ठंड होने लगी है।  इस दौरान तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह रहा है। हालांकि साढ़े छह बजे के बाद धूप निकलने के बाद गर्मी का अहसास फिर से शुरू हो जाता है। मौसम विभाग की माने तो अगले हफ्ते से मौसम बदल जाएगा और दिन व रात का तापमान गिरेगा। आने वाले 3 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। वर्षा के बिल्कुल भी आसार नही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो मानसून की विदाई अगले चौबीस घंटे में हो जाएगी।

    किसानों की बढ़ सकती है मुश्किलें

    कुछ जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं, जबकि कहीं कहीं हल्की वर्षा के आसार भी है। अगर मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान सही साबित होता है, तो किसानों की मुश्किल बढ़ सकती है। क्योंकि पहले ही सितंबर में हुई भारी वर्षा के चलते धान की कटाई लेट शुरू हुई है। कई जगहों पर तो वर्षा से फसल के भीगने की वजह से कटाई शुरू भी नहीं हुई। हालांकि पंजाब के बाकी जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा।

    क्यों हो रही है मानसून की वापसी में देरी?

    बताया जा रहा है कि मानसून के अक्टूबर माह की शुरुआत में भी सक्रिय रहने के पीछे मौसमी वजह है। मौसम विभाग के अनुसार सुपर चक्रवात ‘नोरु‘ के चलते बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण देश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी में देरी होना तय है। मानसून में देरी के कारण यह अभी और सक्रिय रहेगा। इस वजह से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में पांच अक्टूबर से वर्षा होने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें-Sidhu Moose Wala: मूसेवाला को You tube ने डायमंड प्ले बटन के साथ किया सम्मानित, पिता ने शेयर की तस्वीर