यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weather Forecast Punjab: किसानों के लिए खुशखबरी, धान की कटाई में नहीं आएगा अडंगा; एक हफ्ते तक खिलेगी तेज धूप
Weather Forecast Punjab मौसम किसान के पूर्वानुमान की मानें तो 11 नवंबर के बाद मौसम बदलेगा। इसके बाद फिर से ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Weather Forecast Punjab: धान की कटाई में जुटे पंजाब के किसानों के लिए राहत की खबर है। वह बेफिक्र होकर धान की कटाई निपटा सकते हैं। मौसम कटाई में विघ्न नहीं डालेगा। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के पूर्वानुमान की मानें तो आने वाले दिनों में पंजाब में मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही बारिश के बिल्कुल आसार नजर नहीं आ रहे हैं। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 नवंबर तक राज्य में मौसम साफ रहने के साथ ही तेज धूप भी खिलेगी। इसके चलते दिन का तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
यह भी पढ़ें-Ludhianaः स्कूल में दाखिले के इंटरव्यू में बच्चा कम बोला, गुस्साए पिता ने मां को पीट दिया; मोबाइल भी तोड़ा
11 नवंबर के बाद मौसम में बदलाव के आसार
वहीं रात का तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। ऐसे में किसानों को धान की कटाई और गेहूं की बिजाई में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। मौसम किसान के पूर्वानुमान की मानें तो 11 नवंबर के बाद मौसम बदलेगा। इसके बाद फिर से वैस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो सकता है, जिससे बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है। इस बार पंजाब में मानसून में जमकर बारिश हुई थी, जिससे सर्दी की जल्द ही दस्तक हाे गई।
पंजाब में धान की कटाई का जाेर
गौरतलब है कि पंजाब में धान की कटाई जोरों पर चल रही है। वहीं दूसरी तरफ अमृतसर, तरनतारन, पठानकोट, होशियारपुर में धान की कटाई पूरी हो चुकी है और अब इन जिलों में गेहूं, सरसों व आलू की की बिजाई चल रही है। जबकि लुधियाना, पटियाला, जालंधर, बठिंडा सहित दूसरे जिलों में अभी भी धान की कटाई हो रही है।
