विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ludhianaः स्कूल में दाखिले के इंटरव्यू में बच्चा कम बोला, गुस्साए पिता ने मां को पीट दिया; मोबाइल भी तोड़ा

By Vipin KumarEdited By:
Published: Wed, 03 Nov 2021 03:29 PM (IST)Updated: Wed, 03 Nov 2021 09:54 PM (IST)

शहर के एक स्कूल में दाखिले के इंटरव्यू के दौरान बच्चे के कम बोलने पर गुस्साए पति ने सारा गुस्सा ...और पढ़ें

दाखिले के इंटरव्यू दौरान बच्चे के कम बाेलने पर पत्नी काे पीटा। (सांकेतिक तस्वीर)
दाखिले के इंटरव्यू दौरान बच्चे के कम बाेलने पर पत्नी काे पीटा। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। स्कूल में दाखिले के इंटरव्यू दौरान बच्चे के कम बोलने पर गुस्साए पति ने सारा गुस्सा पत्नी पर निकाला। उसके साथ मारपीट करके उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। उसे कमरे में बंद करके धमकियां देते फरार हो गया। बाद में आए परिजनों ने विवाहिता महिला को कमरे से बाहर निकाला। अब थाना सराभा नगर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआइ सुलखन सिंह ने बताया कि उसकी पहचान किचलू नगर निवासी विशाल नैय्यर के रूप में हुई।

पुलिस ने उसकी पत्नी दिव्या नैय्यर की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 11 अक्टूबर को वो अपने पति समेत स्कूल में बच्चे का इंटरव्यू अटेंड करके घर लौट रही थी। स्कूल में बच्चे के कम बोलने से गुस्साए आरोपित ने रास्ते में ही उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की। घर पहुंचते ही उसका मोबाइल पटक कर तोड़ दिया। उसके साथ मारपीट करके उसे कमरे में बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें-Diwali 2021 Celebration: दीपों से रोशनी फैलाकर मनाएं दीवाली; पटाखों से दूरी बनाएं, चलाएं तो ये सावधानियां अपनाएं

क्या है गुस्से के कारण

गुस्सा आने के कई कारण हाेते है। इनमें आर्थिक तंगी, लेन-देन में धाेखा और तनाव मुख्य वजह है। कई बार बच्चे अभिभावकाें की उम्मीद के मुताबकि परफार्म नहीं कर पाते। इसके चलते माता-पिता में चिड़चिड़ापन आ जाते है। इसलिए बच्चाें पर वह गुस्सा उतारते हैं। मनाेवैज्ञानिकाें का कहना है कि यदि जल्द ही गुस्से पर काबू नहीं पाया गया ताे यह आगे चलकर जानलेवा भी साबित हाे सकता है। इसके अलावा व्यक्ति काे गुस्सा आने पर शांत रहने की काेशिश करनी चाहिए। घराें में झगड़े का सबसे बड़ा कारण भी गुस्सा ही हाेता है। इससे वैवाहिक जीवन भी खतरे में पड़ सकता है।  

यह भी पढ़ें-गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार, लुधियाना में सरकारी स्कूल की छात्रा से अश्लील हरकतें करता अध्यापक गिरफ्तार