यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार, लुधियाना में सरकारी स्कूल की छात्रा से अश्लील हरकतें करता अध्यापक गिरफ्तार
गुरु व शिष्य के पवित्र रिश्ते को बदनाम करते हुए अध्यापक ने छठी कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील हरकतें ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लुधियाना। गुरु व शिष्य के पवित्र रिश्ते को बदनाम करते हुए सरकारी स्कूल के अध्यापक ने छठी कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कीं। अब थाना कूमकलां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके बुधवार अदालत में पेश किया गया। जहां से एक दिन का रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है। एएसआइ रघुबीर सिंह ने बताया कि आराेपित की पहचान गांव बूथगढ़ जट्टां स्थित सरकारी मिडल स्कूल के अध्यापक हरदीप सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने गांव बलिएवाल निवासी महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।
यह भी पढ़ें-Kidnapping In Ludhiana: गुरुग्राम से लुधियाना पहुंची युवती को नौकर ने साथी की मदद से किया अगवा, मचा हड़कंप
पानी पिलाने के बहाने दफ्तर में बुलाया
अपने बयान में उसने बताया कि उसकी 10 वर्षीय पोती उक्त स्कूल में पढ़ती है। 30 अक्टूबर की दोपहर डेढ़ बजे स्कूल में रिसेस के समय वह घर चली आई। घर आकर उसने अपनी दादी को बताया कि उसके स्कूल में अंग्रेजी विषय पढ़ाने वाले उक्त अध्यापक ने उसे पानी पिलाने के बहाने अपने दफ्तर में बुलाया। जब वो वहां पानी पिलाने के लिए गई तो उसने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं।
शहर में नाबालिग लड़कियाें और महिलाओं से अपराध के मामले बढ़े
गाैरतलब है कि शहर में नाबालिग लड़कियाें और महिलाओं से अपराध के मामले लगातार बढ़ने लाेगाें में दहशत का माहाैल है। थानाें में महिलाओं के खिलाफ अपराधाें और घरेलू हिंसा के कई मामले लंबित पड़े हैं। कई मामलाें में ताे सालाें तक कार्रवाई भी नहीं हाे पाती। इसके चलते अपराधियाें का दुसाहस बढ़ जाता है।
