यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kidnapping In Ludhiana: गुरुग्राम से लुधियाना पहुंची युवती को नौकर ने साथी की मदद से किया अगवा, मचा हड़कंप
Kidnapping In Ludhiana गुरुग्राम से लुधियाना पहुंची युवती को उनके घर में काम करने वाला नौकर अपने साथी की मदद ...और पढ़ें

जासं, लुधियाना। Kidnapping In Ludhiana: गुरुग्राम से लुधियाना पहुंची युवती को उनके घर में काम करने वाला नौकर अपने साथी की मदद से अगवा करके ले गया। अब थाना पीएयू पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआइ ज्ञान सिंह ने बताया कि उनकी पहचान बरनाला के गांव भदलवड निवासी गोपी तथा सीपा के रूप में हुई। पुलिस ने गांव अय्याली खुर्द के दशमेश नगर की गली नंबर 3 निवासी कमलजीत कौर की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया।
अपने बयान में उसने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी रिंपी गुड़गांव निवासी डौली के पास घरेलू काम करती है। गत 28 अक्टूबर के दिन डाॅली उसे गांव अय्याली स्थित में छोड़ने के लिए आई। रिंपी ने उससे कहा था कि उनके घर में काम करने वाला गोपी उसके बहनोई गोल्डी की इंडिका कार में उसे वहां से ले जाएगा। कुछ देर बाद गोपी अपने साथी सीपा समेत वहां आया और उसे कार में बैठा कर किसी अज्ञात जगह पर ले गया। उसके बाद रिंपी अपने घर नहीं पहुंची।
यह भी पढ़ें-लुधियाना में दहेज की मांग काे लेकर विवाहिता को घर से निकाला, तलाक दिए बगैर रचाई दूसरी शादी
अज्ञात जगह पर ले गया आराेपित
कमलजीत कौर ने बताया कि उसके बाद रिंपी का एक फोन आया था, कि गोपी उसे किसी अंजान जगह पर ले आया है। मगर वह उस जगह के बारे में जानती नहीं है। ज्ञान सिंह ने कहा कि आरोपित के फोन की लोकेशन व डिटेल निकलवाई जा रही है। जल्दी ही उसे काबू करके युवती को बरामद कर लिया जाएगा। आराेपित काे किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। गाैरतलब है कि शहर में चाेरी और लूटपाट के साथ ही अपहरण की वारदातें बढ़ने से लाेगाें में दहशत का माहाैल है।
