यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Double Murder In Ferozpur: पंजाब के फिराेजपुर में मकान के विवाद को लेकर चली गाेलियां, 2 भाइयाें की हत्या
Double Murder In Ferozpur पंजाब के फिराेजपुर जिले के गांव बारेके में मंगलवार सुबह पौने दो कनाल जमीन के विवाद ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर। Double Murder In Ferozpur पंजाब के फिराेजपुर जिले के गांव बारेके में मंगलवार सुबह पुराने मकान को लेकर चल रहे विवाद को लेकर 2 सगे भाइयाें की हत्या कर दी गई, जबकि 2 लाेग घायल हाे गए। गांव में गोलियां चलने की वारदात से हड़कंप मच गया। घटना के बाद लाेगाें की भीड़ जुट गई। मृतकों की पहचान बख्शीश सिंह (45) व काबल सिंह (48) के रूप में हुई है। घटना सुबह पौने पांच बजे की है। घायलाें काे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें फरीदकाेट मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें-Stubble Burning In Punjab: पंजाब में जागरूकता का दिखा असर; पिछले साल से कम जली पराली; AQI भी बेहतर
आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी
जानकारी के मुताबिक गांव के ही पड़ोसी से उनका पुराना विवाद चल रहा था। आरोपित गांव से फरार है।मृतक बख्शीश सिंह और काबुल सिंह की गांव में अपनी जमीन है और आढ़त का काम करते थे। थाना सदर के जांच अधिकारी सतनाम सिंह ने कहा डाक्टर शवों का पोस्टमार्टम कर रहे है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस मामले में किसी काे बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें-लुधियाना में सफाई के बहाने घर में घुसी महिलाओं ने लाखाें के जेवर व नगदी उड़ाई, परिवार काे नहीं लगी भनक
गांव में तनाव का माहाैल
लाेगाें का कहना था कि दुश्मनी के चलते ही दाेनाें भाइयाें काे जान से हाथ धाेना पड़ा। दाेहरे हत्याकांड के बाद गांव में बारेके में किसी घर में चूल्हा नहीं जला। गांव में तनाव का माहाैल बना है। मंगलवार काे गांव किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस अतिरिक्त सर्तकता बरत रही है।
