विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लुधियाना सेंट्रल जेल में हवालाती का जेल वार्डन पर हमला, झगड़ा होने पर बीच-बचाव करने पहुंचा था अधिकारी

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Mon, 01 Nov 2021 01:28 PM (IST)

31 अक्टूबर को हेड वार्डन अमृतपाल सिंह तथा नरिंदरपाल सिंह जेल की बैरकों में जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी ...और पढ़ें

लुधियाना सेंट्रल जेल के एक हवालाती पर केस दर्ज किया गया है। सांकेतिक चित्र।
लुधियाना सेंट्रल जेल के एक हवालाती पर केस दर्ज किया गया है। सांकेतिक चित्र।

जासं, लुधियाना। कार लूट मामले में सेंट्रल जेल में बंद एक हवालाती ने झगड़ा छुड़ाने के लिए आए दो हेड वार्डनों पर हमला कर दिया। मौके पर जमा हुए जेल स्टाफ ने उसे काबू करके दोनों वार्डनों को छुड़ाया। थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने उस हवालाती के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। एएसआइ परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान फाजिल्का के गांव कमाला वाला के गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। थाना खरड़ में उसके खिलाफ कार लूटने आरोप में मामला दर्ज है।

पुलिस ने सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट सुखदेव सिंह की शिकायत पर उस पर केस दर्ज किया। पुलिस को भेजी रिपोर्ट में उसने बताया कि 31 अक्टूबर को हेड वार्डन अमृतपाल सिंह तथा नरिंदरपाल सिंह जेल की बैरकों में जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि हवालाती गुरविंदर एक अन्य हवालाती के साथ झगड़ा कर रहा था। वो जब उसे छुड़ाने के लिए आगे गए तो उसने उन पर हमला कर दिया। दोनों की वर्दी फाड़ दी। ऐसा करके उसने सरकारी ड्यूटी में बाधा उत्पन्न की। परमीजत सिंह ने कहा कि आरोपित को पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न मामले में पति नामजद

जासं, लुधियाना। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप में थाना वूमेन पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआई विपन कुमार ने बताया कि उसकी पहचान जम्मू कालाेनी निवासी कुलविंदर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शहीद जसदेव सिंह नगर निवासी हरमीत कौर की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि जून 2018 में उसकी शादी आरोपित के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद और दहेज लाने की मांग को लेकर आरोपित ने उसे शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जिसके चलते उसे पुलिस की शरण में जाना पड़ा।