विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लुधियाना में सफाई के बहाने घर में घुसी महिलाओं ने लाखाें के जेवर व नगदी उड़ाई, परिवार काे नहीं लगी भनक

By Vipin KumarEdited By:
Published: Mon, 01 Nov 2021 02:59 PM (IST)

जमालपुर कालोनी में अर्बन एस्टेट फेस वन में दो महिलाएं सफाई के बहाने एक घर में घुस कर अलमारी में ...और पढ़ें

सफाई के बहाने घर में घुसी महिलाएं। (सांकेतिक तस्वीर)
सफाई के बहाने घर में घुसी महिलाएं। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। जमालपुर कालोनी में अर्बन एस्टेट फेस वन में 2 महिलाएं सफाई के बहाने एक घर में घुस कर अलमारी में पड़े लाखों रुपये कीमत के सोने के जेवर व नगदी लेकर फरार हो गई। उनके जाने के बाद भी महिला को चोरी की भनक न लगी। घटना का पता तब चला, जब स्कूल से वापस लौटी उनकी बहू ने रात के समय अलमारी खोल कर चेक की। उनमें रखे जेवर व नगदी चोरी हो चुकी थी। मामले की सूचना थाना फोकल प्वाइंट पुलिस को दे दी गई है।

मकान मालकिन सरोज रानी के मुताबिक 2 महिलाएं शनिवार दोपहर 11 बजे के करीब घर में काम करने के बहाने घुसी और उनकी बहू के कमरे में उसकी अलमारी खोल कर करीब 250 ग्राम सोने के जेवर व 60 हजार रुपये की नगदी लेकर फरार हो गई। सरोज रानी ने बताया कि घटना के समय उनके पति बाजार गए हुए थे और उनका बेटा अमित अपनी दुकान पर तथा उनकी बहू निजी स्कूल में अध्यापिका है, वह भी स्कूल गई हुई थी। वह और उनकी 8 साल की पोती घर पर अकेली थी।

यह भी पढ़ें-लुधियाना सेंट्रल जेल में हवालाती का जेल वार्डन पर हमला, झगड़ा होने पर बीच-बचाव करने पहुंचा था अधिकारी

घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात कैद

एएसआइ दर्शन सिंह ने बताया कि शिकायत मिली थी और दो अज्ञात महिलाओं पर धारा 454 और 380 के तहत मामला दर्ज करके महिलाओं की तलाश शुरू कर दी गई है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में उक्त महिलाओं का फुटेज मिला है। जिसे सभी थानों की पुलिस को भेज दिया गया है। गाैरतलब है कि शहर में चाेरी और लूटपाट की वारदातें लगातार बढ़ने से लाेगाें में दहशत का माहाैल है। लाेगाें ने पुलिस से मांग की है कि चाेरी की बढ़ती घटनाओं पर राेक लगाई जाए।

यह भी पढ़ें-दूसरी शादी रचाने वाले पति की गिरफ्तारी काे लेकर थाने के बाहर धरना, लुधियाना पुलिस पर लगाए आराेप