विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूसरी शादी रचाने वाले पति की गिरफ्तारी काे लेकर थाने के बाहर धरना, लुधियाना पुलिस पर लगाए आराेप

By Vipin KumarEdited By:
Published: Mon, 01 Nov 2021 02:10 PM (IST)

मारपीट करके घर से बाहर निकालने तथा तलाक दिए बगैर दूसरी शादी करने वाले पति व उसके परिजनों के खिलाफ ...और पढ़ें

मारपीट करके घर से बाहर निकालने पर भड़के लोगों ने थाना फोकल प्वाइंट के गेट पर धरना दिया। (जागरण)
मारपीट करके घर से बाहर निकालने पर भड़के लोगों ने थाना फोकल प्वाइंट के गेट पर धरना दिया। (जागरण)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। मारपीट करके घर से बाहर निकालने तथा तलाक दिए बगैर दूसरी शादी करने वाले पति व उसके परिजनों के खिलाफ शिकायत के बावजूद जब पुलिस ने कोई कार्रवाई न की तो भड़के लोगों ने थाना फोकल प्वाइंट के गेट पर धरना दे प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस विरोधी नारेबाजी भी की। धरने का पता चलने पर वहां पहुंचे एसीपी हरपाल सिंह ग्रेवाल ने कार्रवाई का भरोसा देकर प्रदर्शनकारियों को शांत किया। राजीव गांधी कालोनी निवासी अंजली ने बताया कि मई 2018 में उसने प्रयागराज (इलाहाबाद) के पंडीला स्थित महादेव मंदिर में प्रेम विवाह किया था। इसके बाद पति उसे लुधियाना स्थित शेरपुर ले आया। शादी से उसकी एक बेटी व बेटा है।

शादी के कुछ ही समय बाद उसके ससुरालियों ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। उसे जातिसूचक भाषा का इस्तेमाल किया जाता था। अप्रैल 2021 में उसका पति उसे प्रयागराज स्थित उसके मायके में यह बोल कर छोड़ आया कि 10 लाख रुपये लेकर आएगी तो ही वह घर में रखेगा। सितंबर 2021 में जब वह आई तो उसे पता चला कि पति ने तलाक दिए बगैर ही दूसरी शादी कर ली है। उसके मायके की और से दिया गया दहेज का सारा सामान खुर्दबुर्द कर दिया है। इसके बाद थाना फाेकल प्वाइंट में आरोपितों के खिलाफ शिकायत दी। मगर दो महीने से पुलिस लगातार उसके चक्कर लगवा रही है। किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते मजबूरन धरना-प्रदर्शन करना पड़ा।

इस मौके पर डॉ. भीम राव अम्बेडकर के अध्यक्ष बंसी लाल प्रेमी, अकाली नेता महिला विंग वाइस प्रधान मंजू दीदी, जिला बसपा प्रभारी रामानन्द, दीपक अरोड़ा, ऋषि, कुलदीप सिंह, किप्पी, राकेश, रजिंदर अहिरवांर, दुर्जन, अमित अहरेवाल, राहुल पासवान, राज सिंह, राज कुमार, अनिल अहरेवाल, संजय, राकेश भारतीय, विनोद, शत्रूधन समेत अन्य उपस्थित थे। एसीपी हरपाल ग्रेवाल ने कहा कि महिला की और से जिन 6 लाेगों के नाम शिकायत में दिए गए हैं, उनके खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।