यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लुधियाना में दहेज की मांग काे लेकर विवाहिता को घर से निकाला, तलाक दिए बगैर रचाई दूसरी शादी
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने तथा उसके तलाक दिए बगैर दूसरी शादी करने के आरोप में ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लुधियाना। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने तथा उसके तलाक दिए बगैर दूसरी शादी करने के आरोप में थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने पति समेत तीन लाेगों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआइ अशोक कुमार ने बताया कि उक्त केस राजीव गांधी कालोनी निवासी अंजली की शिकायत पर दर्ज किया गया।
अपने बयान में उसने बताया कि मई 2018 में उसने प्रयागराज (इलाहाबाद) के पंडीला स्थित महादेव मंदिर में प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद उसका पति उसे लुधियाना स्थित शेर पुर ले आया। शादी से उसकी एक बेटी व बेटा है। शादी के कुछ ही समय बाद उसके ससुरालियों ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। उसे जातिसूचक गालियां दी जाती थीं।
अप्रैल 2021 में उसका पति उसे प्रयागराज स्थित उसके मायके में यह बोल कर छोड़ आया कि 10 लाख रुपये लेकर आएगी तो ही वो उसे अपने घर में रखेगा। सितंबर 2021 में जब वो वापस आई तो उसे पता चला कि उसके पति ने उसे तलाक दिए बगैर ही दूसरी महिला से शादी कर ली है। उसके मायके की और से दिया गया दहेज का सारा सामान खुर्द बुर्द कर दिया है।
यह भी पढ़ें-Double Murder In Ferozpur: पंजाब के फिराेजपुर में मकान के विवाद को लेकर चली गाेलियां, 2 भाइयाें की हत्या
यह भी पढ़ें-दहेज उत्पीड़न मामले में पति नामजद
लुधियाना। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप में थाना वूमेन पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआइ अश्विनी कुमार ने बताया कि उसकी पहचान नई दिल्ली के ओल्ड क्वार्टर इलाका निवासी दविंदर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने ताजपुर की गली नंबर 1 निवासी मनप्रीत कौर की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।
अपने बयान में उसने बताया कि मई 2020 में उसकी शादी आरोपित के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद और दहेज लाने की मांग को लेकर आरोपित ने उसे शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जिसके चलते उसे पुलिस की शरण में जाना पड़ा।
