विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gambling In Ludhiana: पुलिस की रेड देख होटल की छत पर जुआ खेल रहे लोग भागे, लाखाें की नगदी बरामद

By Vipin KumarEdited By:
Published: Wed, 03 Nov 2021 12:19 PM (GMT+05:30)

Gambling In Ludhiana समराला चौक इलाके के एक होटल की छत पर बैठ कर जुआ खेल रहे चार लोग पुलिस की दबिश देख फरार हो गए। मौके पर पहुंची थाना मोती नगर पुलिस को वहां ताश की गड्डी और 176500 रुपये की नगदी बरामद हुई।

समराला चौक इलाके के होटल में पुलिस की रेड। (सांकेतिक तस्वीर)
समराला चौक इलाके के होटल में पुलिस की रेड। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। समराला चौक इलाके के एक होटल की छत पर बैठ कर जुआ खेल रहे चार लोग पुलिस की दबिश देख फरार हो गए। मौके पर पहुंची थाना मोती नगर पुलिस को वहां ताश की गड्डी और 1,76,500 रुपये की नगदी बरामद हुई। पुलिस ने नगदी और ताश को कब्जे में लेकर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

हवलदार कुलदीप सिंह ने बताया कि आराेपितों की पहचान अरुण शर्मा, वरुण शर्मा, जतिंदर सिंह तथा वरिंदर सिंह के रूप में हुई। पुलिस की पीसीआर टीम नंबर 67 को मंगलवार शाम गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त नाम के सभी आरोपित समराला चौक स्थित होटल क्रूज की छत पर बैठकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना आधार पर जब वहां रेड गई तो आरोपित फरार हो गए।

कुलदीप सिंह ने कहा कि रेड के दौरान पुलिस सीढ़ियों के रास्ते से छत पर पहुंची। मगर पुलिस के आने की भनक लगते ही वो लोग लिफ्ट के रास्ते नीचे उतर कर फरार हो गए। पीसीआर टीम को सूचना देने वाले ने उनके नाम भी बताए थे। इसलिए उनके नाम से केस दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-Farmers Protest: पंजाब के मंत्री सिंगला नहीं दे पाए किसानों के सवालों का जवाब, डेढ़ घंटा राेकने के बाद जाने दिया

चोरी की ईंट से भरा ट्रैक्टर ट्राली छोड़ भागे

लुधियाना। गांव हवास के प्लाट में पड़ीं ईंट को चोरी कर रहा व्यक्ति वहां पहुंचे प्रापर्टी डीलर को देख ट्रैक्टर ट्राली छोड़ कर भाग गया। मौके पर पहुंची थाना मेहरबान पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर आरोपित पर केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआइ बलकार सिंह ने बताया कि उसकी पहचान गांव हवास निवासी गुरबीर सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने हरिकृष्ण विहार निवासी रणविंदर सिंह की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि गांव हवास में उसका तथा कश्मीर सिंह का प्लाट है। उसकी नींव भरने तथा चारदीवारी करने के लिए वहां ईंटें मंगवा कर रखी हुई थीं। सोमवार के दिन आरोपित ने वो ईंटें चोरी करके अपनी ट्रैक्टर ट्राली पर लोड कर ली। मगर जैसे ही वो जाने लगा। उसी समय प्रापर्टी डीलर करण अरोड़ा वहां पहुंच गया। उसे देखते ही वो चोरी की ईंटों से भरा ट्रैक्टर ट्राली छोड़ कर भाग गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।