Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kidnapping In Ludhiana: रिश्ते हुए शर्मसार! लुधियाना में दामाद ने शादी का झांसा देकर नाबालिग साली काे किया अगवा

    By Vipin KumarEdited By:
    Updated: Mon, 20 Sep 2021 09:47 PM (IST)

    Kidnapping In Ludhiana पंजाब के औद्याेगिक शहर लुधियाना में रिश्ताें काे शर्मसार करने का मामला सामने आया है। साली के प्यार में पागल एक युवक उसे घर से भगा ले गया। महिला की शिकायत पर आराेपित दामाद के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    Hero Image
    लुधियाना में रिश्ताें काे शर्मसार करने का मामला सामने आया है। (सांकेतिक तस्वीर)

    जासं, लुधियाना। Kidnapping In Ludhiana: पंजाब के औद्याेगिक शहर लुधियाना में रिश्ताें काे शर्मसार करने का मामला सामने आया है। साली के प्यार में पागल एक युवक उसे घर से भगा ले गया। आरोपित की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला फतेहपुर के गांव पथरावा निवासी मूल चंद के रूप में हुई है। पुलिस ने गुरप्रीत नगर निवासी महिला की शिकायत पर आराेपित दामाद के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला ने बताया कि उसका दामाद 6 सितंबर को उसकी 17 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर घर से अगवा करके ले गया। पीड़ित महिला ने बताया कि 8 साल पहले मूलचंद के साथ उसकी बड़ी बेटी की शादी हुई थी। उसकी बड़ी बेटी सीधे स्वभाव की है। दो साल पहले मूल चंद की मां की मौत हो गई, जिसके बाद उसने दोनों को लुधियाना अपने पास बुला लिया। वह यहीं पर रह कर एक लोहा फैक्ट्री में काम करता था।

    यह भी पढ़ें-Focal Point लुधियाना की सड़कों के लिए इस माह मिलेंगे सात करोड़, दो महीने में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

     

    किश्ताें पर ले रखा है प्लाट

    पीड़िता व उसके दो बेटे भी एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं जबकि दोनों लड़कियां घर में होती थीं। महिला ने बताया कि उसने किश्तों पर एक प्लाट ले रखा है। उसकी किश्त देने के लिए घर में 19 हजार रुपये रखे हुए थे। मंगलवार वो किश्त दी जानी थी। मगर सोमवार शाम ही वह छोटी बेटी को लेकर फरार हो गया।

    जाते समय वह अपनी पत्नी को बोलकर गया कि वह किसी काम से जा रहे हैं। जल्दी ही लौट आएंगे। इसके बाद आरोपित ने अपना मोबाइल फोन स्विच आफ कर लिया। रात को काम से घर लौटने पर उसे इस बात का पता चला। पुलिस ने बताया कि आरोपित की तलाश में उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार करके नाबालिग काे मुक्त करा लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें-Honey Trap: गुरविंदर ने कराया था पाक एजेंट को अधिकारियों के WhatsApp ग्रुप में एड, मोहब्बत के जाल में फंस बना देशद्रोही

     

     

    comedy show banner
    comedy show banner