Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना में सड़क हादसा, नेशनल हाईवे पर कार ने मारी महिला डॉक्टर को टक्कर; दर्दनाक मौत

    Updated: Tue, 29 Jul 2025 10:11 PM (IST)

    खन्ना में एक दुखद सड़क दुर्घटना में 26 वर्षीय महिला डॉक्टर डॉ. लवनीश कौर चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। वह रात की ड्यूटी से लौट रही थीं जब एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर बहुत जोरदार थी। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    लुधियाना में सड़क हादसे में महिला डॉक्टर की मौत।

    संवाद सूत्र, खन्ना। नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में 26 वर्षीय महिला डाक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान डॉ. लवनीश कौर चौहान के रूप में हुई है, जो फिरोजपुर की निवासी थीं और खन्ना में एक निजी अस्पताल में कार्यरत थीं। वह खन्ना में किराए के मकान में रह रही थीं। जानकारी के अनुसार, डॉ. लवनीश रात की ड्यूटी कर घर लौट रही थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जब वह हाईवे पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि वह हवा में उछलकर सर्विस रोड पर जा गिरीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों शिबू, राजन और राजेंद्र सिंह ने बताया कि डॉ. लवनीश भट्टियां की ओर सड़क पार कर रही थीं, तभी कार ने सीधे आकर उन्हें टक्कर मारी। लोगों ने तुरंत मदद की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।

    डॉ. लवनीश के परिचित गुरदीप सिंह ने बताया कि उन्हें मृतका के पिता का फोन आया था। उन्होंने हादसे की जानकारी दी। वह मौके पर पहुंचे, लेकिन डाक्टर पहले ही दम तोड़ चुकी थीं। शव को सिविल अस्पताल खन्ना की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही एसएसएफ टीम के एएसआइ सुखदेव सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है और संबंधित थाने को सूचित कर दिया गया है।

    सिविल अस्पताल के डाक्टर नवदीप जस्सल ने बताया कि जब महिला डाक्टर को अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस को सूचना भेज दी गई है।