Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Road Accident In Punjab: लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर पुल से पलटी तेज रफ्तार कार, सास बहू समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत

    By DeepikaEdited By:
    Updated: Fri, 09 Sep 2022 11:25 AM (IST)

    Road Accident In Ludhiana लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पुल से कार पलटने पर सास बहू समेत तीन लोगों की मौत हो गई। यह सभी मोगा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

    Hero Image
    लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर दर्दनाक हादसा। (सांकेतिक)

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। Road Accident In Ludhiana: शहर में लाडोवाल टोल प्लाजा के नजदीक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, यहां एक कार पुल से पलट गई। इस हादसे में दो महिलाओं और एक युवक की मौत हो गई। वहीं इस दौरान एक अन्य युवक गंभीर घायल भी हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था परिवार

    जानकारी के अनुसार, मोगा के गांव पिंडर से एक परिवार नवांशहर में समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। इस दौरान पिंकप्रीत सिंह वरना गाड़ी चला रहा था। उसके साथ गाड़ी में हरजिंदर सिंह, उसकी पत्नी कुलविंदर कौर और मां रंजीत कौर मौजूद थी। जैसे ही पिंकप्रीत सिंह ने गाड़ी साउदर्न बायपास से पुल पर चढ़ाई तो वह नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी पलटी खाते हुए पुल से नीचे गिर गई।

    थाना लाडोवाल पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

    हादसे में पिंकप्रीत सिंह, कुलविंदर कौर व रणजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि रजिंदर सिंह घायल हो गया। फिलहाल रजिंदर को सिविल अस्पताल लुधियाना में दाखिल करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही थाना लाडोवाल पुलिस जांच में जुट गई है।

    यह भी पढ़ेंः- पंजाब में गिरते भूजल पर लगेगी ब्रेक, अब बूंद-बूंद से होगी धान की सिंचाई; पानी के साथ बचेगी बिजली

    यह भी पढ़ेंः-मालिक के देखते-देखते चुरा ले गए महिंद्रा बोलेरो

    जासं, लुधियाना। डाबा लोहारा के मान सिंह नगर इलाके में आए चोर मालिक की नजरों के सामने उसकी महिंद्रा बोलेरो गाड़ी चुरा ले गए। अब थाना डाबा पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। एएसआइ अविनाश राय ने बताया कि उक्त केस महां सिंह नगर की गली नंबर-5 निवासी राजिंदर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया।

    अपने बयान में उसने बताया कि एक सितंबर की रात उसने अपनी बोलेरो गाड़ी घर के बाहर पार्क की थी। तड़के 3 बजे के करीब गाड़ी के स्टार्ट होने की आवाज सुन कर उसकी आंख खुल गई। जब उसने बाहर आकर देखा तो दो आदमी उसकी गाड़ी लेकर जा रहे थे। उसने अपने साले के साथ मिलकर उन लोगों का काफी दूर तक पीछा किया, मगर वो फरार हो गए।