पंजाब में आज आंधी-तूफान के साथ भारी वर्षा की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
शनिवार को चंडीगढ़ और पंजाब के कई जिलों में मानसून की बारिश हुई। चंडीगढ़ में 86.8 मिलीमीटर और लुधियाना में 35.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। कई जिलों में गरज के साथ छींटे पड़े जिससे मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी भारी वर्षा की संभावना है और 14 अगस्त को मानसून फिर सक्रिय होगा।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। शनिवार को चंडीगढ़ सहित पंजाब के कई जिलों में मानसून बरसा। चंडीगढ़ में भारी वर्षा हुई। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार यहां 86.8 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि लुधियाना में 35.0 मिलीमीटर वर्षा हुई।
वहीं, रूपनगर में भी 15.5 मिलीमीटर, होशियारपुर में 5.0 मिलीमीटर वर्षा हुई। जबकि कुछ अन्य जिलों में गरज के साथ छींटे पड़े। वर्षा के चलते इन जिलों में मौसम सुहावना रहा। उमस भरी गर्मी से राहत रही। वर्षा के दौरान हवा भी चल रही थी। जिसके चलते दिन के तापमान में सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस की कमी देखी गई।
आज भी भारी बारिश की संभावना
उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को पंजाब के कई जिलों में तेज हवाओं के बीच भारी वर्षा हो सकती है, जबकि कई जिलों में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसके बाद 13 अगस्त तक मौसम साफ रहेगा। 14 अगस्त को मानसून फिर सक्रिय होगा और हिमाचल के साथ लगते जिलों में जोरदार वर्षा हो सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।