विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुधियाना में पार्किंग विवाद में गई ड्राइवर की जान, गोली लगने से हुई मौत; पत्नी बोली- रात दोस्त ले गए थे साथ

Published: Wed, 21 Oct 2026 01:41 PM (IST)

लुधियाना के ताजपुर रोड पर पार्किंग विवाद के दौरान हुई फायरिंग में एक ड्राइवर की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक की फाइल फोटो।

मृतक की फाइल फोटो।

HighLights

  1. लुधियाना में पार्किंग विवाद ने लिया खूनी मोड़।

  2. ड्राइवर दरबारा सिंह उर्फ हैरी की गोली लगने से मौत।

  3. पत्नी राजविंदर ने दोस्तों पर उठाए सवाल, इंसाफ मांगा।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब में लुधियाना के ताजपुर रोड पर गाड़ी की पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद मंगलवार देर रात खूनी झड़प में बदल गया। दो गुटों के बीच कहासुनी और मारपीट के बाद हुई फायरिंग में 31 वर्षीय दरबारा सिंह उर्फ हैरी की गोली लगने से मौत हो गई। उसे छाती में गोली लगी थी।

स्वजन उसे सीएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हैरी ड्राइवर का काम करता था। उसका शव एक निजी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, विवाद पार्किंग को लेकर शुरू हुआ था। आरोप है कि एक गुट के लोगों ने दूसरे पक्ष की गाड़ी तोड़ दी। इसके बाद दूसरा गुट विरोध जताने पहुंचा और दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान फायरिंग हुई, जिसमें हैरी को गोली लग गई। गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम, अमृतसर में ISI से जुड़े 5 आरोपी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और हथियार बरामद

पति को घर से बुलाकर ले गए थे दोस्त

मृतक की पत्नी राजविंदर ने बताया कि मंगलवार रात उसके पति को बुखार था और वह घर पर ही बैठे थे। इसी दौरान उनका एक दोस्त घर आया और बताया कि वहां खड़ी गाड़ी के शीशे टूट गए हैं। इसके बाद चार-पांच युवक आए और उसके पति को अपने साथ ले गए।

राजविंदर के मुताबिक, रात करीब तीन बजे उसे फोन आया कि हैरी को गोली लग गई है। उसने बताया कि जो युवक आगे थे, उन्हें खरोंच तक नहीं आई, जबकि उसका पति छह-सात लोगों के पीछे खड़ा था और उसे गोली लग गई। पत्नी ने मामले में इंसाफ की मांग करते हुए कहा कि जिन लोगों ने यह किया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उसने कहा कि उसकी पूरी जिंदगी बर्बाद हो गई है।

यह भी पढ़ें- LIVE: परविंदर झोटा हत्याकांड मामले में CBI ने दर्ज की FIR, PGI में होगा पोस्टमार्टम; मानसा में माहौल गर्माया

पहले भी हुई थी मारपीट

राजविंदर ने बताया कि पिछले शनिवार को भी कुछ युवक उसके पति के साथ मारपीट करके गए थे। उस दिन हैरी अपनी सहेली सीनू के साथ था, जो गिलां गांव में रहती है। राजविंदर के अनुसार, उसके पास सहेली की एक रिकॉर्डिंग भी है, जिसमें वह बता रही है कि होटल में कुछ युवक मारपीट करके गए थे।

पुलिस कर रही मामले की जांच

थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस फायरिंग की परिस्थितियों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। मामले में जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- पंजाब रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का असर, सरकार हरकत में आई; परिवहन मंत्री ने यूनियन नेताओं को चंडीगढ़ बुलाया