पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम, अमृतसर में ISI से जुड़े 5 आरोपी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और हथियार बरामद
अमृतसर रूरल पुलिस ने पाकिस्तानी एजेंसियों के संपर्क में रहने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वे ड्रोन से हथियार और हैंड ग्रेनेड मंगवाकर पंजाब में सप्लाई करते थे।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।
HighLights
अमृतसर पुलिस ने ISI समर्थित आतंकी साजिश नाकाम की।
पांच आरोपी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद।
पाकिस्तान से ड्रोन द्वारा तस्करी का खुलासा हुआ।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर रूरल पुलिस ने त्यौहारों के बीच पंजाब को देहलाने की कोशिश को नाकाम कर दिया है। लोपोके क्षेत्र में हथियारों और विस्फोटक सामग्री की तस्करी से जुड़े मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी ISI का हाथ भी सामने आया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपित कथित तौर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से इंटरनेट काल के जरिये संपर्क में थे। वे ड्रोन के माध्यम से हथियार, गोला-बारूद, हथगोले और अन्य विस्फोटक सामग्री मंगवाकर पंजाब के विभिन्न गांवों, कस्बों और शहरों में आपराधिक तत्वों तक पहुंचाते थे।
यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा हत्याकांड मामले में CBI ने FIR की दर्ज, अमित शाह के दौरे के बाद मानसा पहुंची टीम, जुटाए दस्तावेज
पुलिस ने मामला दर्ज किया
पुलिस के अनुसार 20 अक्टूबर को इस मामले में केस किया गया। दर्ज की गई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गुरमुख सिंह पुत्र गुरनाम सिंह उर्फ गामा, आर्यन पुत्र तरसेम मसीह, निवासी गांव कावें, थाना लोपोके, रोहित पुत्र साहब सिंह, गुरलाल सिंह पुत्र मुख्तार सिंह और रशपाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब में पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल शुरू, विधानसभा सत्र का घेराव करने की चेतावनी
गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई
मुखबिर ने सूचना दी थी कि आरोपित पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के लोगों से इंटरनेट काल के जरिये संपर्क करते हैं। ड्रोन के माध्यम से हथियारों और विस्फोटक सामग्री की खेप मंगवाकर आगे सप्लाई भी करते हैं। आरोपित गांव कावें की ओर जा रहे थे और उनके पास हथियार तथा विस्फोटक सामग्री है। पुलिस ने छापा मारकर इन्हें धर लिया।
