विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लुधियाना में उद्याेगपति के घर बड़ी वारदात, वृद्ध दंपती व नौकरों को बेहाेश कर लाखों के जेवर व नगदी लूटे

By Vipin KumarEdited By:
Published: Sun, 04 Jul 2021 12:58 PM (IST)Updated: Sun, 04 Jul 2021 03:28 PM (IST)

वारदात का पता चलते ही एडीसीपी-3 समीर वर्मा एसीपी सिविल लाइंस जतिंदर चोपड़ा थाना माडल टाउन फाॅरेंसिक लैब टीम और ...और पढ़ें

उद्यमी के घर में जांच करने के बाद बाहर आते एडीसीपी समीर वर्मा, एसीपी जतिंदर चोपड़ा व अन्य पुलिस अधिकारी।
उद्यमी के घर में जांच करने के बाद बाहर आते एडीसीपी समीर वर्मा, एसीपी जतिंदर चोपड़ा व अन्य पुलिस अधिकारी।

जागरण संवादाता, लुधियाना। माॅडल टाउन जैसे पाश इलाके में एक महीना पहले रखे नेपाली नौकर दंपती ने उद्यमी के वृद्ध माता-पिता व घर के चार नाैकरों को खाने में कोई जहरीला पदार्थ मिला कर खिला दिया। उन्हें बेहाेश करके वह अपने चार अन्य साथियों की मदद से घर में रखे लाखों के जेवर व नगदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। उद्यमी के माता-पिता व नौकरों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय उद्यमी अपनी पत्नी व बच्चों के साथ देहरादून गया हुआ था। लूट का पता चलते ही वो लुधियाना के लिए निकल चुके हैं।

वारदात का पता चलते ही एडीसीपी-3 समीर वर्मा, एसीपी सिविल लाइंस जतिंदर चोपड़ा थाना माॅडल टाउन, फाॅरेंसिक लैब टीम और सीआइए टीम समेत घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए। मामले में फिलहाल कोई पुलिस अधिकारी व परिवार के सदस्य कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। सूत्रों के अनुसार यह वारदात रामगढ़ के पास जस्सल फोर्जिंग मिल के मालिक गुरमीत सिंह के घर में हुई है।

वारदात करने वाले नेपाली दंपति को एक महीना पहले ही काम पर रखा गया था। अस्पताल में उपचाराधीन लोगों की पहचान हरी सिंह (78), उनकी पत्नी गुरशरन कौर (76), नौकर रूमीला (19), सुमन (16), सिक्योरिटी गार्ड खेमा नंद (50) तथा स्वर्ण सिंह (60) के रूप में हुई। उद्यमी के घर में हुई वारदात का पता रविवार सुबह तब चला, जब गुरुद्वारा साहिब से आए पाठी ने कोठी के सिक्योरिटी गार्ड से लेकर अंदर सब लोगों को बेहाेश पड़े देखा। उद्यमी के घर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश है। इसके चलते पाठी हर रोज पाठ करने वहां आते हैं। उन्हाेंने शोर मचाकर लोगों को जमा किया और बेहाेश लोगाें का अस्पताल पहुंचाया। एडीसीपी समीर वर्मा ने बताया कि फिलहाल लूटी गई रकम और नगदी के बारे में पता नहीं चल सका है। गुरमीत सिंह के वापस पहुंचने के बाद ही उसके बारे में पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें-Fraud In Ludhiana: धर्म के नाम पर गैंग ने लाखों का चंदा किया इकट्ठा, लुधियाना में यूपी के सात युवक गिरफ्तार