Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Saria Price In Punjab: मकान बनवाने वालों के लिए खुशखबरी, सरिया के दाम में 5 हजार रुपये प्रति टन की और गिरावट

    By Vipin KumarEdited By:
    Updated: Wed, 25 May 2022 03:38 PM (IST)

    Saria Price In Punjab पंजाब में सरिया की कीमताें में गिरावट जारी है। बुधवार काे 5 हजार तक दाम गिरने से मकान बनाने का सपना देख रहे लाेगाें काे बड़ी राहत मिली है। आगे भी कीमतें कम हाेने के आसार जताए जा रहे हैं।

    Hero Image
    Saria Rate In Punjab: पंजाब में सरिया हाे रहा सस्ता। (सांकेतिक तस्वीर)

    आनलाइन डेस्क, मंडी गाेबिंदगढ़ (फतेहगढ़ साहिब)। Saria Rate In Punjab/Saria Price In Punjab पंजाब में सरिया की कीमताें में तेजी से गिरावट हाे रही है। राज्य में पिछले एक महीने में सरिया 11 हजार रुपये सस्ता हाे गया है। आगे भी कीमताें में कमी आती रहेगी। बुधवार काे कीमताें में 5 हजार रुपये की गिरावट आई है। ब्रांडेड सरिया 66000 रुपये प्रति टन और लाेकल ब्रांड सरिया 62000 रुपये बिक रहा है। इससे मकान बनाने वाले लाेगाें काे बड़ी राहत मिली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक्साइज ड्यूटी घटाने से गिर रहे दाम

    साेमवार काे करीब 3 हजार रुपये की गिरावट के साथ ब्रांडेड सरिया 71000 रुपये प्रति टन और लोकल ब्रांड सरिया 67000 तक बिक रहा था। केंद्र सरकार की तरफ से घटाई गई एक्साइज ड्यूटी के कारण स्क्रैप के रेटों में काफी गिरावट आई है। इसके चलते ही लाेहा मार्केट में गिरावट दर्ज की जा रही है। स्टील की कीमतों में कमी आने के बाद इंडस्ट्री काे काफी फायदा हाेगा। महंगाई के दाैर में मकान बनाने का सपना देख रहे लाेगाें के लिए यह राहत की फुहार से कम नहीं है। कीमताें में कमी से व्यापारियों को भी कुछ राहत मिली है। इसके साथ ही सीमेंट भी अब हर राेज सस्ता हाे रहा है।

    पेट्राेल-डीजल के दाम में कटाैती के बाद मिल रही राहत

    माेदी सरकार की तरफ से पेट्राेल-डीजल के दाम में की गई कमी के बाद कई वस्तुएं सस्ती हाेनी शुरू हाे गई है। भवन निर्माण में सबसे अहम सरिया और सीमेंट ही हाेता है। हालांकि पंजाब में रेत अब भी महंगी ही मिल रही है। आने वाले दिनाें में इसमें भी कमी देखने काे मिल सकती है।

    सरिया की कीमत (रुपये प्रति टन)

    • नवंबर 2021 : 70000
    • दिसंबर 2021 : 75000
    • जनवरी 2022 : 78000
    • फरवरी 2022 : 82000
    • मार्च 2022 : 83000
    • अप्रैल 2022 : 78000
    • मई 2022 : 66000

    यह भी पढ़ें-Double Murder In Ludhiana: स्कूल प्रिंसिपल और उनकी पत्नी की गला घाेंट कर हत्या, घर की तीसरी मंजिल से शव बरामद

    यह भी पढ़ें-पंजाब के बर्खास्‍त मंत्री विजय सिंगला ने बिजनेसमैन भांजे को बनाया था ओएसडी, प्लाई का करता है काम

    comedy show banner
    comedy show banner