विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुधियाना में लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने बुजुर्ग पर की फायरिंग, हेलमेट ने बचाई जान

Published: Tue, 17 Nov 2026 02:54 PM (IST)

लुधियाना के रामगढ़ में लूट के इरादे से आए बदमाशों ने स्कूटी सवार 62 वर्षीय बुजुर्ग पर फायरिंग कर दी। ...और पढ़ें

अस्पताल में उपचाराधीन घायल घटना की जानकारी देते हुए।

अस्पताल में उपचाराधीन घायल घटना की जानकारी देते हुए।

HighLights

  1. लुधियाना में 62 वर्षीय बुजुर्ग पर लूट के दौरान फायरिंग।

  2. एक गोली जांघ में लगी, हेलमेट ने सिर पर बचाई जान।

  3. बदमाश लूटपाट में असफल होकर मौके से फरार हुए।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना के रामगढ़ इलाके में ओसवाल फोर्जिंग के पास लूट के इरादे से आए बाइक सवार बदमाशों ने ड्यूटी पर जा रहे 62 वर्षीय बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में प्रमोद सिंह घायल हो गए। एक गोली उनकी जांघ में लगी, जबकि दो से तीन गोलियां उनके हेलमेट पर लगीं। हेलमेट की वजह से उनकी जान बच गई। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अस्पताल में उपचाराधीन प्रमोद सिंह ने बताया कि वह अकाउंट्स का काम करते हैं। वह रामगढ़ स्थित अपने ऑफिस से ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर चार से पांच युवक उनके पास पहुंचे। युवकों की उम्र करीब 25 से 35 साल के बीच थी। उन्होंने प्रमोद सिंह को रास्ते में रोक लिया और स्कूटी खोलने के लिए कहा। बदमाशों ने उनके साथ बदतमीजी करते हुए कहा कि स्कूटी खोल, क्या स्कूटी तेरे बाप की है।

यह भी पढ़ें- कनाडा में टारगेट किलिंग: पंजाबी जोड़े की गोली मारकर हत्या, 13 मिनट बाद जलती मिली हमलावरों की कार

एक गोली जांघ में लगी

इसके बाद बदमाशों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी और जेबों की तलाशी लेने लगे। इसी दौरान एक बदमाश ने अपने साथियों से कहा कि गोली मार दो। इतना कहते ही हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। प्रमोद सिंह के मुताबिक, हमलावरों ने कई गोलियां चलाईं। एक गोली उनकी जांघ में लगी, जबकि दो से तीन गोलियां सीधे उनके हेलमेट पर जा लगीं। हेलमेट ने गोलियों का असर रोक लिया और उनकी जान बच गई।

यह भी पढ़ें- लुधियाना में दर्दनाक हादसा, नैना देवी धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई; 3 की मौत और 25 लोग घायल

असफल होने के बाद बदमाश हुए फरार

प्रमोद सिंह ने बताया कि बदमाशों ने उनकी जेबें खंगालीं, लेकिन उनके पास नकदी या कोई कीमती सामान नहीं था। इस कारण वे लूटपाट करने में सफल नहीं हो सके। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद घायल खुद सिविल अस्पताल पहुंचा, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस को मामले की पूरी जानकारी दिए जाने और घटनास्थल की जांच के बाद वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में फिर चले चाकू, पुलिस बीट बाक्स के पास 17 वर्षीय किशोर पर हमला; सीने पर भी किया वार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।